• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हरिद्वार: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लिपिक, सतर्कता अधिष्ठान ने किया ट्रैप, निदेशक ने टीम को किया पुरस्कृत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 4, 2025
in Uttarakhand
0
हरिद्वार: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लिपिक, सतर्कता अधिष्ठान ने किया ट्रैप, निदेशक ने टीम को किया पुरस्कृत
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई में एक सरकारी लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर जनपद हरिद्वार में नियुक्त लिपिक विनोद कुमार को शुक्रवार, 4 जुलाई को सतर्कता टीम ने 2,100 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, सैक्टर देहरादून को लिखित शिकायत दी थी कि उसके भाई ने अपनी बुआ से एक प्लॉट खरीदा है, जिसके दाखिला-खारिज के एवज में लिपिक विनोद कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई चाहता था।

शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर शुक्रवार को लिपिक विनोद कुमार को सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय कुरुड़ी मंगलौर से रिश्वत लेते समय धर दबोचा। टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के आवास एवं अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर चल-अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है।

इस साहसिक कार्रवाई के लिए सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कार्य के बदले रिश्वत मांगता है, या फिर आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर रहा है, तो तत्काल टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर जानकारी साझा करें। सतर्कता अधिष्ठान भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में आम जन की भागीदारी को अहम मानता है और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Previous Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग देहरादून में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग।

Next Post

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, 26 जुलाई को गांधी पार्क में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, 26 जुलाई को गांधी पार्क में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, 26 जुलाई को गांधी पार्क में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.