• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, तीन यात्रियों के दबने की सूचना, रेस्क्यू जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 23, 2025
in Uttarakhand
0
उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, तीन यात्रियों के दबने की सूचना, रेस्क्यू जारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। स्थान 9 कैची, भैरव मंदिर के पास अचानक भूस्खलन होने से तीन यात्रियों के मलबे में दबने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF, मेडिकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू कार्य तेजी से जारी है।

घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक घायल यात्री को जानकीचट्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्री रशिक, निवासी मुंबई (महाराष्ट्र) को प्राथमिक उपचार के बाद टांके लगाए गए हैं और उसकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

इस बीच जिलाधिकारी उत्तरकाशी स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने अपील की है कि खराब मौसम और भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए यात्री सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। घटनास्थल पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात हैं।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन हर जरूरी कदम उठा रहा है।

Previous Post

खेत में बकरियां चरा रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत

Next Post

मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.