• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

खेत में बकरियां चरा रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 23, 2025
in Uttarakhand
0
खेत में बकरियां चरा रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत में बकरियां चरा रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

मृतका की पहचान 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लता देवी अपने घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। उनकी चीखें सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की गर्दन पर गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गुलदार ने गर्दन पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतारा।

घटना की सूचना मिलते ही पौखाल क्षेत्र के कानूनगो और पटवारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही, वन विभाग भी हरकत में आ गया है। डीएफओ आकाश गंगवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला गुलदार द्वारा किया गया है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और वह स्वयं भी घटना का जायजा लेने गांव पहुंचेंगे।

घटना के बाद जवाड़, बिस्ताना, कांडाखाल, बनाली, पल्ला, बिरमोली, बड़ेथ, सुंडल, उडियारी और दीवा समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

वन विभाग ने इलाके में अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Previous Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

Next Post

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, तीन यात्रियों के दबने की सूचना, रेस्क्यू जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, तीन यात्रियों के दबने की सूचना, रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, तीन यात्रियों के दबने की सूचना, रेस्क्यू जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.