• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

G20 Summit: इंतजार की घड़ियां खत्म, आज से शुरू होगा जी-20 सम्मेलन, पहाड़ी अंदाज में होगा विदेशी मेहमानों का स्वागत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 28, 2023
in Uttarakhand
0
G20 Summit: इंतजार की घड़ियां खत्म, आज से शुरू होगा जी-20 सम्मेलन, पहाड़ी अंदाज में होगा विदेशी मेहमानों का स्वागत
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट का आगाज  आज मंगलवार से होने जा रहा है। समिट में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए रामनगर तैयार है। 28 से 30 मार्च तक तीन दिन के लिए विदेशी डेलीगेट आज शाम चार बजे तक पंतनगर एयरपोर्ट पर आज उतरेंगे। मेहमान कड़ी सुरक्षा के बीच रामनगर पहुंचेंगे। विदेशी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में की गई है। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। सूत्रों के अनुसार 36 विदेशी और 20 भारतीय सहित कुल 66 मेहमान रामनगर जी-20 समिट में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

 

विदेशी महमान पहाड़ी व्यंजन का उठाएंगे लुत्फ

सम्मेलन में 20 देशों के 70 प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए रामनगर को पूरी तरह सजाया गया है। यहां उत्तराखंड की संस्कृति को पेंटिंग के जिरए दर्शाया गया है। इसके साथ ही विदेशी महमानों के रामनगर आममन पर पहाड़ी टोपी के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। अतिथि पंतनगर एयरपोर्ट से सीधे रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल पहुंचेंगे। यहां से कुमाऊंनी के साथ अन्य व्यंजनों का लुत्फ लेने के बाद रामनगर के लिए रवाना होंगे।

 

इन देशों के डेलीगेट होंगे शामिल

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी-20) एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें 20 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल होंगे। वहीं मित्र देश बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात के डेलीगेट भी शामिल होंगे।

 

विश्व की ये 13 संस्थाएं होंगी शामिल

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि समिट में विश्व की 13 संस्थाएं भी हिस्सा लेंगी। इसमें संयुक्त राष्ट्र (यूएन), अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ), विश्व श्रम संगठन (आईएलओ), वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी), एटीडी (एशियाई विकास बैंक), ओईसीडी (ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कॉरपोरेशन एंड डेवलपमेंट), एयू चेयर (अफ्रीकन यूनियन), नेपाड चेयर (न्यू पाटर्नरशिप फॉर अफ्रीकन डिपार्टमेंट), एशियन चेयर (एसोसिएट ऑफ साउथ एशिया नेशन), आईएसए (इंटरनेशनल सोलर एलायंस), सीडीआरआई (कोलेशन फॉर डिजाइटर रिजलिंट इनफारट्रेक्चर) शामिल हैं।

 

इन बिंदुओं पर भारत का फोकस

  • हरित, विकास, जलवायु वित्त और लाइफ।
  • त्वरित, समावेशी और लचीला विकास।
  • एसडीजी (सबस्टेनिबल डवलपमें गोल्स) पर प्रगति में तेजी लाना।
  • तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना।
  • 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान।
  • महिलाओं के नेतृत्व में विकास।

 

Previous Post

अब उत्तराखंड की सड़कों में नहीं दिखेंगे 15 साल पुराने वाहन, सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी को दिखाई हरी झंडी

Next Post

उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा! बढ़ने लगे मरीज, सबसे ज्यादा यहां मिले पॉजिटिव

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा! बढ़ने लगे मरीज, सबसे ज्यादा यहां मिले पॉजिटिव

उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा! बढ़ने लगे मरीज, सबसे ज्यादा यहां मिले पॉजिटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.