• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सख्ती, दो IAS और एक PCS सहित 10 अफसर निलंबित, दो की सेवा समाप्त

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 3, 2025
in Uttarakhand
0
मुख्यमंत्री ने देहरादून में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार नगर निगम में जमीन खरीद को लेकर हुए करोड़ों रुपये के घोटाले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को दो IAS और एक PCS अधिकारी सहित कुल सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि इस मामले में तीन अधिकारी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं और दो अफसरों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
इस तरह अब तक कुल 10 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।
क्या है मामला?
हरिद्वार नगर निगम द्वारा ग्राम सराय में कूड़े के ढेर के पास स्थित अनुपयुक्त 2.3070 हेक्टेयर भूमि को करोड़ों रुपये में खरीदा गया, जिसे लेकर गंभीर सवाल उठे थे। इस घोटाले की जांच के आदेश मुख्यमंत्री धामी ने दिए थे, जिसके बाद सचिव रणवीर सिंह चौहान ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 29 मई को शासन को सौंपी। रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किए।
निलंबित अधिकारी
• कर्मेन्द्र सिंह – जिलाधिकारी और तत्कालीन प्रशासक, नगर निगम हरिद्वार
• वरुण चौधरी – तत्कालीन नगर आयुक्त
• अजयवीर सिंह – तत्कालीन एसडीएम, हरिद्वार
• निकिता बिष्ट – वरिष्ठ वित्त अधिकारी
• विक्की – वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक
• राजेश कुमार – रजिस्ट्रार कानूनगो
• कमलदास – मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार
पूर्व में हो चुकी कार्रवाई
• रविंद्र कुमार दयाल – प्रभारी सहायक नगर आयुक्त (सेवा समाप्त)
• आनंद सिंह मिश्रवाण – प्रभारी अधिशासी अभियंता (निलंबित)
• लक्ष्मीकांत भट्ट – कर एवं राजस्व अधीक्षक (निलंबित)
• दिनेश चंद्र कांडपाल – अवर अभियंता (निलंबित)
• वेदपाल – सम्पत्ति लिपिक (सेवा विस्तार समाप्त)
मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश
“हमारी सरकार ने पहले ही दिन से स्पष्ट किया है कि लोकसेवा में ‘पद’ नहीं बल्कि ‘कर्तव्य’ और ‘जवाबदेही’ महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यक्ति कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो, यदि वह जनहित और नियमों की अवहेलना करता है तो उस पर कार्रवाई तय है। उत्तराखंड में हम एक भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी कार्यसंस्कृति विकसित कर रहे हैं। सभी लोकसेवकों को इसकी कसौटी पर खरा उतरना होगा।”
— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Previous Post

शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से 50 लाख किये जाने का जारी हुआ शासनादेश कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

Next Post

हरिद्वार-टिहरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मयूर दीक्षित बने हरिद्वार डीएम, नितिका खंडेलवाल को टिहरी की कमान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post

हरिद्वार-टिहरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मयूर दीक्षित बने हरिद्वार डीएम, नितिका खंडेलवाल को टिहरी की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.