• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 8, 2025
in Uttarakhand
0
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री की ओर जा रहा एक हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सेना की टुकड़ी, आपदा प्रबंधन की QRT टीम, 108 आपातकालीन वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रशासन के मुताबिक, घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। हालांकि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब मौसम बना हुआ है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मृतकों की पहचान

हेलीकॉप्टर में सवार जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान

1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई
2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
5. मस्तु भास्कर घायल (एम) 51, एपी,
6. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ)
7. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट

के रूप में हुई है। यह हेलीकॉप्टर एरोप्लेन कंपनी का बताया जा रहा है।

हादसे पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।

Previous Post

आपदा प्रबंधन हेतु उत्तराखण्ड शासन ने 24×7 SEOC ड्यूटी शेड्यूल किया निर्धारित

Next Post

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री धामी, सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री धामी, सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री धामी, सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.