• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

आपदा प्रबंधन हेतु उत्तराखण्ड शासन ने 24×7 SEOC ड्यूटी शेड्यूल किया निर्धारित

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 8, 2025
in Uttarakhand
0
आपदा प्रबंधन हेतु उत्तराखण्ड शासन ने 24×7 SEOC ड्यूटी शेड्यूल किया निर्धारित
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (USDMA) ने वर्तमान में बन रही आकस्मिक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य स्तर पर स्थिति की प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु 08 मई 2025 से 18 मई 2025 तक वरिष्ठ अधिकारियों की 24×7 ड्यूटी निर्धारित की है। यह ड्यूटी देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC), आईटी पार्क, USDMA भवन में की जाएगी।

इस शेड्यूल के अनुसार, वरिष्ठ IAS और PCS अधिकारियों को तीन शिफ्टों – प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक, अपराह्न 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक, और रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक – में तैनात किया गया है।

इस ड्यूटी में श्री आनन्द स्वरूप, डा. आनन्द श्रीवास्तव, श्रीमती अनुराधा पाल, श्री वरूण चौधरी, श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय, सुश्री निधि यादव, डॉ. पूजा गर्याल, सहित कुल 32 अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

सभी अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे नियत तिथि एवं समय पर SEOC में उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह आदेश सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति उपरांत जारी किया गया है।

यह कदम राज्य सरकार की आपदा के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है, जिससे आपात स्थिति में नागरिकों को प्रभावी सहायता पहुंचाई जा सके।

Previous Post

भगवान शिव के इस मंदिर में दुनिया भर से शादी के लिए पहुंच रहे जोड़े, इस साल अब तक 500 विवाह सम्पन्न

Next Post

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.