• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री ,केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 7, 2025
in Uttarakhand
0
चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री ,केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा, उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतेजाम किये जाएं। उन्होंने शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह की वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करने के बाद, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे राज्य के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं, सीमांत क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है, जिसमें लाखों तीर्थयात्री प्रतिभाग कर रहे हैं, इसलिए यात्रा मार्ग सहित चारों धामों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठान हैं, इन संस्थानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखी जाए। अस्पतालों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अलर्ट रखा जाए। सभी आवश्यक दवाओं का पूर्ण प्रबंध किया जाय। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा दल और स्वयंसेवी संस्थाओं को बचाव और राहत कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को भी सही सूचनाओं के साथ सतर्क किया जाए, साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि जन सामान्य के पास हर तरह से सही और प्रमाणित सूचनाएं ही पहुंचे, ताकि वो अफवाह से दूर रह सकें। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर लगातार निगरानी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ते हुए, कार्मिकों के अवकाश मंजूर न किए जाएं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शासन – प्रशासन हर तरह से मदद के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त किया है।

बैठक में मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर.के सुधांशु, डीजीपी  दीपम सेठ, सचिव  शैलेश बगोली,  वीके सुमन शामिल हुए।

Previous Post

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में “हाउस ऑफ हिमालयाज” के स्टोर का किया शुभारंभ

Next Post

भगवान शिव के इस मंदिर में दुनिया भर से शादी के लिए पहुंच रहे जोड़े, इस साल अब तक 500 विवाह सम्पन्न

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

May 11, 2025
सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

May 10, 2025
भारत की आतंकवाद के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के मद्देनज़र सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई

भारत की आतंकवाद के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के मद्देनज़र सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई

May 9, 2025
श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य तथा भारती सेना के लिए विशेष पूजा रूद्राभिषेक, श्रीकेदारनाथ यात्रा सरलता-सुगमता से चल रही: हेमंत द्विवेदी

श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य तथा भारती सेना के लिए विशेष पूजा रूद्राभिषेक, श्रीकेदारनाथ यात्रा सरलता-सुगमता से चल रही: हेमंत द्विवेदी

May 9, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री धामी, सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री धामी, सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध

May 9, 2025
Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

Helicopter Crash: गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, 6 की मौत एक गंभीर घायल।

May 8, 2025
Next Post
भगवान शिव के इस मंदिर में दुनिया भर से शादी के लिए पहुंच रहे जोड़े, इस साल अब तक 500 विवाह सम्पन्न

भगवान शिव के इस मंदिर में दुनिया भर से शादी के लिए पहुंच रहे जोड़े, इस साल अब तक 500 विवाह सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.