• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीबीसीआईडी देहरादून द्वारा LUCC घोटाले में तेजी से कार्रवाई: उत्तराखण्ड में दर्ज मामलों में गिरफ्तारी से लेकर सम्पत्ति सीज तक की कार्यवाही जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 7, 2025
in Uttarakhand
0
सीबीसीआईडी देहरादून द्वारा LUCC घोटाले में तेजी से कार्रवाई: उत्तराखण्ड में दर्ज मामलों में गिरफ्तारी से लेकर सम्पत्ति सीज तक की कार्यवाही जारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

▪️ *The Loni Urban Credit Society पर शिकंजा: निवेशकों की धनराशि की वापसी के लिए बहुस्तरीय कानूनी कदम उठाए गए*

The Loni Urban Multi State Credit and Thrift Cooperative Society Ltd (LUCC) के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में पंजीकृत मुकदमों की कार्यवाही के क्रम में वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों — *देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी एवं रुद्रप्रयाग — में LUCC के विरुद्ध कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।*

इन मामलों में *अभियुक्तगण द्वारा आम जनमानस को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं झांसे देकर धनराशि जमा कराई गई, जिसे बाद में गबन कर लिया गया*। इनमें से एक अभियोग में *06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है* तथा उनके विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय को प्रेषित किया गया है *जिसकी अग्रिम विवेचना सीबीसीआईडी खण्ड, देहरादून द्वारा की जा रही है।*

*सम्पत्ति से सम्बन्धित कार्यवाही:* सीबीसीआईडी द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तगणों की सम्पत्तियों का तस्दीक कार्य किया गया है। *सम्पत्तियों को खुर्द-बुर्द अथवा विक्रय से रोकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी देहरादून, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, टिहरी को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।*

इसके अतिरिक्त, अभियुक्तगणों की अन्य *सम्पत्तियों की जानकारी हेतु आयुक्त गढ़वाल एवं आयुक्त कुमाऊं मण्डल को पत्राचार किया गया है। सम्पत्तियों की जानकारी प्राप्त होने के उपरांत उन्हें सीज/नीलाम करने की विधिक कार्यवाही की जायेगी।*

*अन्य कार्यवाहियां:*

▪️अभियुक्तगणों के विरुद्ध Look Out Circular (LOC) तथा Blue Corner Notice जारी कराए गए हैं।

▪️LUCC के पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी एवं उत्तराखण्ड के पीड़ितों को लिक्विडेशन प्रक्रिया में शामिल कराने हेतु केन्द्रीय रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटी, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं निबंधक, कोऑपरेटिव सोसायटी, उत्तराखण्ड से पत्राचार किया गया है।

▪️अभियुक्तगणों के पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों की जानकारी हेतु संबंधित पासपोर्ट अधिकारी से संपर्क किया गया है।

▪️LUCC से संबंधित अभियोगों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज आयकर विभाग एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED) को उपलब्ध कराए गए हैं तथा उन्हें विधिक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है।

▪️LUCC से संबंधित सभी अभियोगों में जिला पुलिस द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश: जनसेवाओं में सुधार, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति व वन अग्नि नियंत्रण पर दिया जाए विशेष जोर

Next Post

लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ शुभारंभ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ शुभारंभ

लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.