• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तहसील डीडीहाट के कानूनगो नारायण सिंह करायत ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 4, 2025
in Uttarakhand
0
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तहसील डीडीहाट के कानूनगो नारायण सिंह करायत ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड सतर्कता अधिष्ठान ने एक अहम कार्रवाई करते हुए तहसील डीडीहाट, पिथौरागढ़ में नियुक्त कानूनगो नारायण सिंह करायत को ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा की गई।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि कानूनगो नारायण सिंह करायत प्रतिबंधित भूमि पर भवन निर्माण की अनुमति देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। साथ ही, मकान निर्माण करने पर भू-ग्राही अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत चालान काटने की धमकी भी दे रहा था। शिकायतकर्ता रिश्वत देने को तैयार नहीं था और आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई चाहता था।

शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने नियमानुसार जाल बिछाया और आरोपी को तहसील डीडीहाट के आवासीय परिसर में रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास की तलाशी ली जा रही है तथा उसकी चल-अचल संपत्तियों के बारे में पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी जानकारी टोल फ्री नंबर 1064 या WhatsApp नंबर 9456592300 पर साझा करें। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में निर्भीक होकर सहयोग करें।

(उत्तराखण्ड सतर्कता अधिष्ठान)

Previous Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला में विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Next Post

चार आईएएस अधिकारियों को चार धामों की जिम्मेदारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
चार आईएएस अधिकारियों को चार धामों की जिम्मेदारी

चार आईएएस अधिकारियों को चार धामों की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.