• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

6 मार्च को उत्तराखंड आ रहे PM मोदी, हर्षिल में करेंगे जनसभा संबोधित..शीतकालीन यात्रा को मिलेगा बढ़ावा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 3, 2025
in Uttarakhand
0
6 मार्च को उत्तराखंड आ रहे PM मोदी, हर्षिल में करेंगे जनसभा संबोधित..शीतकालीन यात्रा को मिलेगा बढ़ावा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने संबंधित विभागों व संगठनों को प्रस्तावित दौरे से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हिमपात के कारण सड़क, बिजली और संचार सेवाओं के अवरूद्ध होने पर तुरंत बहाली के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाओं के बैकअप प्रबंध भी तैयार रखे जांय। पूर्व प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में मौसम खराब होने के कारण बदलाव होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कार्यक्रम अब आगामी 6 मार्च को प्रस्तावित किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटते हुए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने विभिन्न विभागों व संगठनों के अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए समय से सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। सीमांत हर्षिल क्षेत्र में सड़क, बिजली और संचार सेवाओं को सुचारू बनाए रखने पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाय। इसके लिए पहले से ही अलग-अलग जगहों पर आवश्यक मशीनों व मानव संसाधन की तैनाती करने के साथ ही आवश्यक सामग्री व उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय। ताकि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में बाधित सेवाओं को न्यूनतम समय में सुचारू किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन की संभावना वाले स्थानों पर निरंतर निगरानी रखने के साथ ही हिमस्खलन व हिमपात होने की दशा में सड़कों को अविलंब खोले जाने के लिए इस क्षेत्र में चिन्हित जगहों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनों को तैनात किया जाय।

Previous Post

धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म कैबिनेट की बैठक में आये 17 प्रस्ताव

Next Post

प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद sdrf के जवानों का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन,sdrf को 05 लाख रुपए का पुरस्कार चेक किया प्रदान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद sdrf के जवानों का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन,sdrf को 05 लाख रुपए का पुरस्कार चेक किया प्रदान

प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद sdrf के जवानों का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन,sdrf को 05 लाख रुपए का पुरस्कार चेक किया प्रदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.