• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड: द्रोणाचार्य और खेल रत्न पुरस्कार का हुआ एलान, इन्हें मिलेगा सम्मान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 22, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड: द्रोणाचार्य और खेल रत्न पुरस्कार का हुआ एलान, इन्हें मिलेगा सम्मान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में द्रोणाचार्य और खेल रत्न पुरस्कारों के लिए नामों की सूची जारी कर दी गई है। 24 मार्च को सीएम धामी प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान जाएंगे।

पुरस्कारों के साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 2.08 करोड़ की धनराशि वितरित की जाएगी।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार

देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार 

वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन

वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह

देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार

वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन

वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी

वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

पिछले चार साल से नहीं मिल पाए थे पुरस्कार

खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए अभी करना होगा इंतजार

द्रोणाचार्य, खेल रत्न एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, लेकिन हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा। वर्ष 2022 में शासनादेश होने के बावजूद विभाग की ओर से अभी इसके लिए आवेदन नहीं मांगा गया है।

Previous Post

पंचायतों में उत्तराखंड की मातृशक्ति सबसे आगे

Next Post

पूर्णागिरि धाम में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, श्रद्धालुओं को कुचला, पांच की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
पूर्णागिरि धाम में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, श्रद्धालुओं को कुचला, पांच की मौत

पूर्णागिरि धाम में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, श्रद्धालुओं को कुचला, पांच की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.