• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने चंबा नई टिहरी में जनसभा को संबोधित किया, निकाय चुनाव में तृष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब देगी चंबा की जनता-सीएम

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 13, 2025
in Uttarakhand
0
मुख्यमंत्री धामी ने चंबा नई टिहरी में जनसभा को संबोधित किया, निकाय चुनाव में तृष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब देगी चंबा की जनता-सीएम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चंबा, नई टिहरी स्थित शहीद गबर सिंह चौक पर जनसभा कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी  शोभना धनोला और अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि भाजपा सरकार जहां सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठा रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति को प्रोत्साहित किया है। वोट बैंक की राजनीति के कारण ही कांग्रेस धारा 370 को वापस लाने वालों का समर्थन करती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि *कांग्रेस वही पार्टी है जो जनहित की योजनाओं का भी विरोध करती रही है।*

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि *हमारी सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार समर्पण भाव से कार्य कर रही है।* प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार हमारी प्राथमिकताओं में हैं। वहीं, कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि *प्रदेश में जल्द ही एक सशक्त भू कानून लाया जाएगा, जो प्रदेश के नागरिकों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को भी लागू कर दिया जाएगा, जिससे समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित होगा*।

उन्होंने चंबा के साथ ही नई टिहरी जनपद के तीव्र विकास के लिए आमजन से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर टिहरी विधायक  किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व मंत्री  दिनेश धन्नै, पूर्व विधायक  धन सिंह नेगी,  नलिन भट्ट, संचालक सतवीर सिंह पुंडीर, चुनाव संयोजक राजीव जुयाल, मंडल अध्यक्ष  संदीप रावत,  सुशील बहुगुणा, कृष्णा कोठारी, निर्मला बिष्ट, नीरज खत्री, उदय रावत समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

पौड़ी बस हादसे में सीएम धामी ने किया मुआवजे का ऐलान

Next Post

राष्ट्रीय खेलों को लेकर मुख्यमंत्री की पहल , सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post

राष्ट्रीय खेलों को लेकर मुख्यमंत्री की पहल , सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.