• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 8, 2025
in Uttarakhand
0
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जल्द प्रदेश में कार्यरत हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पेंशन तोहफा मिल सकता है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की तैयारी कर रही है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रदेश में अभी लगभग 40000 आंगनबाड़ी और सहायिका कार्य कर रही है, जबकि कुछ पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड सरकार पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दे रही है, अब सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को रिटायरमेंट के बाद सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा के मद्देनजर पेंशन देने की तैयारी कर रही है । मंत्री रेखा आर्या ने बैठक ने कहा कि प्रदेश रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है और इस समय महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में यह अहम कदम साबित होगा। बैठक में अधिकारियों ने इस योजना के संचालन के लिए तीन संभावित प्रारूप भी प्रदर्शित किए, इनमें से किसी का चयन कैबिनेट में किया जाएगा । बैठक में मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के 7038 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के प्रगति की भी जानकारी ली । मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आवेदन शुरू होने के पहले 6 दिन में ही 20000 से ज्यादा महिलाएं आवेदन कर चुकी है, जबकि अभी आवेदन की तारीख 31 जनवरी तक है। ऐसे में माना जा रहा है कि आवेदकों की संख्या 1 लाख तक पहुंच सकती है। बैठक में मंत्री ने महिला कल्याण कोष की नियमावली अब तक अप्रूव न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अगली कैबिनेट से पहले नियमावली तैयार करने के सख्त निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त बैठक में महिला सारथी योजना, आंगनबाड़ी कल्याण कोष समेत कई अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्य, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे और सभी जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी वर्चुअली बैठक में जुड़े थे।

 

*नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन 15 जनवरी तक खुला*

प्रदेश में इस साल नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए अब 15 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है । इस योजना के लिए आवेदन का समय दिसंबर में खत्म हो गया था लेकिन प्रदेश के कई जनपदों से लगातार मांग आने के कारण मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में अधिकारियों को एक सप्ताह के लिए आवेदन फिर खोलने के निर्देश दिए। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक नंदा गौरा योजना में 36000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Previous Post

आईटीडीए और एन.आई.सी. द्वारा विकसित की गई विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Next Post

पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर

पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.