• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Kedarnath Yatra: हेली सेवा का सफर हुआ महंगा, अप्रैल से शुरू हो सकती है बुकिंग

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 19, 2023
in Uttarakhand
0
Kedarnath Yatra: हेली सेवा का सफर हुआ महंगा, अप्रैल से शुरू हो सकती है बुकिंग
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारधाम यात्रा के दौरान इस बार हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा महंगी हो गई है। तीन साल बाद हेली कंपनियों ने किराये में बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सिरसी और फाटा से चार कंपनियों को हेली सेवा संचालन के लिए चयन कर लिया है।

केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। यूकाडा ने 2020 में नौ कंपनियों के साथ हेली सेवा संचालन के लिए अनुबंध किया था। 2022 में अनुबंध खत्म होने के बाद इस बार यूकाडा ने नये सिरे से हेली कंपनियों का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की।

फाटा व सिरसी हेलीपैड से चार कंपनियों को हेली संचालन का काम अवार्ड हो गया है। इसमें फाटा से पवन हंस, कैट्रल एविएशन और सिरसी से हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी।

फाटा से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से आने-जाने का किराया प्रति यात्री 5500 रुपये और सिरसी से केदारनाथ के लिए 5498 रुपये तय किया गया। पिछले साल की तुलना में फाटा से प्रति यात्री किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए दोबारा टेंडर

गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा की दोबारा टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में एक ही कंपनी से टेंडर भरा गया था, जिससे यूकाडा ने हेली कंपनियों से दूसरी बार टेंडर आमंत्रित किए हैं।

आईआरसीटीसी से होगा अनुबंध

हेली सेवाओं के टिकट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी से अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। यदि यात्रा शुरू होने तक एमओयू में विलंब होने की स्थिति में यूकाडा के माध्यम से टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

अप्रैल सप्ताह से शुरू हो सकती है टिकट बुकिंग

केदारनाथ हेली सेवा के लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। केदारनाथ धाम के लिए 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाती है, जबकि 30 प्रतिशत टिकट हेली कंपनियों के माध्यम से दिए जाते हैं।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए आने-जाने का किराया

स्थान                        नई दरें          पूर्व किराया

सिरसी।                     5498          4680

फाटा।                       5500          4720

Previous Post

इस बार नए ट्रांजिट कैंप से होगा चारधाम यात्रा संचालन, मिलेगी यह सुविधा

Next Post

बिजली के बाद अप्रैल से पीने का पानी भी होगा महंगा, इतना बढ़ेगा भार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
बिजली के बाद अप्रैल से पीने का पानी भी होगा महंगा, इतना बढ़ेगा भार

बिजली के बाद अप्रैल से पीने का पानी भी होगा महंगा, इतना बढ़ेगा भार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.