• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

दून मेडिकल कॉलेज में दूर हुई मेडिकल फैकल्टी की कमी , 15 फैकल्टी व 2 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मिली मंजूरी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 9, 2024
in Uttarakhand
0
दून मेडिकल कॉलेज में दूर हुई मेडिकल फैकल्टी की कमी , 15 फैकल्टी व 2 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मिली मंजूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की समस्या को दूर करते हुये विभिन्न संकायों में रिक्त पदों के सापेक्ष 15 फैकल्टी तथा दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। जिससे मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू होगी साथ ही बेस टीचिंग चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर उपचार भी मिल सकेगा।

सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुणवत्तापरक मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सरकार ने मेडिकल फैकल्टी के रिक्त पदों को शत-प्रतिशत भरने का निर्णय लिया है। जिसके तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संकाय सदस्यों के पदों को तेजी से भरा जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज हेतु हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से डेढ़ दर्जन फैकल्टी का चयन किया गया है। जिसमें 04 प्रोफेसर, 02 एसोसिएट प्रोफेसर, 09 असिस्टेंट प्रोफेसर, एक मेडिकल ऑफिसर तथा एक लेडी मेडिकल ऑफिसर है। इन सभी चयनित संकाय सदस्यों एवं मेडिकल आफिसर को सरकार ने संविदा के माध्यम से नियुक्ति देने की मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसमें ब्लड बैंक में प्रोफेसर के रिक्त पद पर डॉ. नेहा बतरा, इमरजन्सी मेडिसिन में प्रोफेसर पद पर डा. राकेश रावत, कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद पर डॉ. तनुज भाटिया, यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद पर डा. मनोज बिश्वास, ऑप्थलमोलॉजी विभाग के तहत एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. दुष्यंत उपाध्याय तथा ऑब्स एंड गायनी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. नीतू कोछड़ शामिल है। इसी प्रकार एनाटॉमी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. चेतन शर्मा, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में डॉ. प्रियंका डोभाल, पैथोलॉजी विभाग में डॉ. दीपिका, साइकैट्री में डा. आशीष भण्डारी, पीडियाट्रिक्स में डॉ. पूजा अंथवाल, आर्थोपीडिक्स विभाग में डा. निशांत बसौया तथा डॉ. सन्नी दुआ, ऑब्स एंड गायनी विभाग में डॉ. हिमांशी रावत, डेंटिस्ट्री विभाग में डॉ. योगेश्वरी कृष्णन तथा बर्न यूनिट विभाग में मेडिकल ऑफिसर पद पर डॉ. देवाशीष रॉय व आरएचटीसी में लेडी मेडिकल ऑफिसर पद पर डॉ. कीर्ति बंसल शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्ति से शैक्षणिक गतिविधियां जहां सही होंगी वहीं मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले सरकार ने माह अगस्त 2024 में भी दून मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विषयों के 20 मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

Previous Post

फ़िल्म अभिनेता परेश रावल से मिले सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी

Next Post

सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड में नेशनल गेम्स पर असमंजस दूर हुआ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड में नेशनल गेम्स पर असमंजस दूर हुआ

सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड में नेशनल गेम्स पर असमंजस दूर हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.