• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

खुशखबरी, अक्टूबर महीने से बिजली के बिल पर मिलेगी 50 फीसदी छूट, सीएम की घोषणा के बाद आदेश जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 25, 2024
in Uttarakhand
0
खुशखबरी, अक्टूबर महीने से बिजली के बिल पर मिलेगी 50 फीसदी छूट, सीएम की घोषणा के बाद आदेश जारी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

DEHRADUN: उत्तराखंड के करीब 11.50 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 सितंबर को विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिल में 50 फीसदी छूट का ऐलान किया था। इस संबंध में ऊर्जा सचिव की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। आदेश के तहत हर महीने 100 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वाले घरेलू श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 200 यूनिट बिजली प्रतिमाह तक खर्च करने पर भी बिल में 50 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा।  ये छूट 1 सितंबर से खर्च कीगई बिजली पर लागू होगी। यानी अक्टूबर महीने में जो बिल आएगा उस पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से जारी शासनादेश के अनुसार, हिम-आच्छादित क्षेत्र के घरेलू श्रेणी के ऐसे विद्युत कंज्यूमर जो हर महीने 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं, उनको 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। यानी अब उनको बिजली के बिल आधा ही देना पड़ेगा।  हिम-आच्छादित क्षेत्र (Snow Bound Area) का निर्धारण प्रचलित नियमों के अनुसार संबंधित क्षेत्र की समुद्र तल से ऊंचाई के आधार पर करते हुए ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जबकि अन्य क्षेत्रों के घरेलू श्रेणी के ऐसे उपभोक्ता जिनका अनुबन्धित विद्युत भार 1 किलोवाट तक तथा मासिक विद्युत उपभोग 100 यूनिट तक है, को विद्युत दरों (विद्युत कर सहित) में 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जायेगी ये सब्सिडी 01 सितम्बर, 2024 से की गई विद्युत खपत पर अनुमन्य होगी।

सब्सिडी का लाभ एक परिवार को एक कनेक्शन पर ही मिल सकेगा। सब्सिडी का भार राज्य सरकार वहन करेगी। बता दें कि 16 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणा की थी, जिसका क्रियान्वयन 10 दिन के भीतर करते हुए ऊर्जा विभाग ने शासनादेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। बिजली के बिल में सब्सिडी का निर्णय राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे राज्य के नागरिकों पर वित्तीय बोझ कम होगा और ऊर्जा के उचित उपभोग को प्रोत्साहन मिलेगा। पर्वतीय हिमाच्छादित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विशेष रूप से राहत मिलेगी।

Previous Post

सेंट जोसेफ अकादमी की जमीन अब नही लेगी सरकार

Next Post

नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा यूपी से गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का है आरोप

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा यूपी से गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का है आरोप

नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा यूपी से गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का है आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.