• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीएयू को समझ आया लोक कलाकारों का मान, उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में नेगीदा, पांडवाज की होगी प्रस्तुति

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 21, 2024
in Uttarakhand
0
सीएयू को समझ आया लोक कलाकारों का मान, उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में नेगीदा, पांडवाज की होगी प्रस्तुति
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

DEHRADUN:  क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ उत्तराखंड पहली बार राज्य स्तरीय टी-20 लीद, उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन करवा रहा है। लेकिन पहले ही आयोजन में सीएयू को कई विवादों का सामना भी करना पड़ा है। लीग के उद्घाटन समारोह में बी प्राक, मनोज तिवारी जैसे बॉलीवुड के लोगों को तो बुलाया गया था, लेकिन राज्य के स्थानीय कलाकारों की अनदेखी की गई। ये बात उत्तराखंड के लोगों को बिल्कुल रास नहीं आई। जिसके बाद सीएयू का विरोध शुरू हो गया था। हालांकि देर सबेर ही सही, सीएयू ने सबक लेते हुए लीग का समापन समारोह स्थानीय कलाकारों के नाम किया है। समापन कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नेगी, पांडवाज बैंड समेत कई स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

बता दें कि 15 सितंबर से रायपुर के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 5 टीमें पुरुष वर्ग में और तीन टीमें महिला वर्ग में खेल रही हैं। ओफनिंग सेरेमनी में आयोजकों ने बॉलीवुड से सिंगर बी प्राक, कलाकार सोनू सूद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी को बुलाया था, लेकिन ये कलाकार भीड़ खींचने में नाकाम रहे। आयोजकों ने ओपनिंग सेरेमनी में स्थानीय कलाकारों को अनदेखा कर दिया था जिसके बाद स्थानीय लोगों में खासा रोस दिख रहा था।

मूलस निवास भू कानून संघर्ष समिति ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सीएयूके कार्यालय का घेराव किया था। समिति ने चेतावनी दी थी कि अगर फाइनल के दौरान स्थानीय कलाकारों को नहीं बुलाया गया तो वे मैदान पर प्रदर्शन करेंगे, जिससे लीग में बाधा उत्पन्न होगी। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की चेतावनी के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड हरकत में आ गया है। सीएयू ने  22 सितंबर को होने वाले समापन समारोह में स्थानीय कलाकारों को तवज्जो दी है। उत्तराखंड की संस्कृति के ध्वजवाहक नरेंद्र सिंह नेगी और पांडवाज ग्रुप को परफॉरमेंस के लिए आमंत्रित किया गया है। बकायदा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उत्तराखंड प्रीमियर लीग ने इस बात की जानकारी दी है।

लोक कलाकारों को बुलाने से आम जनता में भी खुशी है। उम्मीद की जा रही है कि लीग के समापन समारोह के दौरान नेगी दा औऱ पांडवाज को सुनने स्टेडियम खचाखच भर सकता है। इससे ओपनिंग सेरेमनी के फीकेपन को भी भुलाने में सीएयू को मदद मिलेगी।

Previous Post

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बेहतर क्रियान्वयन हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करें अधिकारी: स्वाति एस. भदौरिया

Next Post

भारी बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग का 15 मीटर हिस्सा वाशआउट, वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए यात्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
Next Post
भारी बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग का 15 मीटर हिस्सा वाशआउट, वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए यात्री

भारी बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग का 15 मीटर हिस्सा वाशआउट, वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए यात्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.