• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

रेलवे ट्रैक पर रख दिया 20 फीट का खंभा, लोको पालयट की सूझबूझ से टली नैनी दून जनशताब्दी को डिरेल करने की साजिश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 20, 2024
in Uttarakhand
0
रेलवे ट्रैक पर रख दिया 20 फीट का खंभा, लोको पालयट की सूझबूझ से टली नैनी दून जनशताब्दी को डिरेल करने की साजिश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RUDRAPUR:  रेवले ट्रैक पर अनावश्यक चीजों को रखकर कुछ अराजक तत्व रेल हादसों को न्योता दे रहे हैं। नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस को डिरेल करने की ऐसी ही साजिश का पर्दाफाश हुआ है। रामपुर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर कुछ आपराधिक तत्वों ने 20 फीट लंबा लोहे का खंभा रख दिया। गनीमत रही कि लोको पायलट ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को पहले ही रोक दिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

दरअसल, 18 सितंबर की रात को देहरादून से काठगोदाम जा रही नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12091 बिलासपुर रोड से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। रात के करीब 10 बजे लोको पायलट को ट्रैक पर कुछ असामान्य सा रखा हुआ दिखा। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर फौरन ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलट ने नीचे उतरकर देखा तो रेलवे ट्रैक पर आर-पार लोहे का पोल रखा मिला। रात 10 बजकर18 मिनट पर लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर/रुद्रपुर सिटी को सूचना दी कि उसे बिलासपुर रोड और रुद्रपुर सिटी के बीच किमी 43/10-11 पर ट्रैक पर एक 6 मीटर लंबा लोहे का खंभा मिला है। यह घटना बुधवार रात रुद्रपुर सिटी स्टेशन से 500 मीटर दूर यूपी सीमा में स्थित बिलासपुर क्षेत्र में हुई।

सूचना मिलते ही जीआरपी टीम वहां पहुंची और पोल को ट्रैक से हटाकर अलग किया। इसके बाद ट्रेन 20 मिनट देरी से काठगोदाम के लिए रवाना हुई। घटना के बाद से ही आरपीएफ, जीआरपी की टीमें यूपी पुलिस के साथ मिलकर साजिश करने वालों को चिह्नित करने में जुटी है। उत्तर रेलवे के मुताबिक आरपीएफ ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद इस बात की जांच शुरू कर दी है कहीं यह ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोई साजिश तो नहीं है। इस मामले में GRP ने 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। रेल पटरी पर जो खंभा रखा हुआ था उस खंभे के ऊपर सफेद पेंट से 43-10 लिखा हुआ है।

Previous Post

रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ करता था युवक, घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Next Post

1094 जूनियर इंजीनियर को मिले नियुक्ति पत्र, धामी सरकार में 17 हजार लोगों को मिला रोजगार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
1094 जूनियर इंजीनियर को मिले नियुक्ति पत्र,  धामी सरकार में 17 हजार लोगों को मिला रोजगार

1094 जूनियर इंजीनियर को मिले नियुक्ति पत्र, धामी सरकार में 17 हजार लोगों को मिला रोजगार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.