• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

आधी रात पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर, ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल था मारा गया डकैत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 16, 2024
in Uttarakhand
0
आधी रात पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर, ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल था मारा गया डकैत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

HARIDWAR: रविवार देर रात हरिद्वार में ज्वैलरी शॉप लूटकांड के आरोपियों के साथ पुलिस का एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया है। मारे गए डकैत की शिनाख्त सतेंद्र पाल सिंह उर्फ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी भुल्लर कॉलोनी मुक्तसर पंजाब के तौर पर हुई है। सतेंद्र की शिनाख्त शौरूम मालिक ने भी कर दी है। सतेंद्र पाल सिंह पर पंजाब में दो एनडीपीएस के मुकदमें दर्ज है। जबकि हिमाचल के उना में भी बदमाश डकैती के प्रयास में शामिल था।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रविवार रात करीब 9.30 बजे से लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों ने बहादराबाद पथरी रोह पुल के पास से भागने की कोशिश की है। बहादराबाद क्षेत्र से पुलिस के द्वारा जब उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया और पथरी रोह पुल की ओर भाग निकले। उनकी गाड़ी आगे जाकर स्लिप हो गई और उसके बाद वो उठ कर जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस ने जब उनको रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया, जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारा गया बदमाश 1 सितंबर को रानीपुर मोड़ के नजदीक दिनदहाड़े हुए श्रीबालाजी ज्वैलर्स डकैती कांड में शामिल था। एसएसपी ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश जारी है, जिसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल की पड़ताल कर रही है।

Previous Post

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

Next Post

NIVH पहुंचकर सीएम धामी ने दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक, बांटी जन्मदिन की खुशियां

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
Next Post
NIVH पहुंचकर सीएम धामी ने दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक, बांटी जन्मदिन की खुशियां

NIVH पहुंचकर सीएम धामी ने दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक, बांटी जन्मदिन की खुशियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.