• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

आज से गैरसैण में विधानसभा सत्र शुरू, धामी सरकार करेगी अनूपपुरक बजट पेश, हंगामे रहने के आसार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 21, 2024
in Uttarakhand
0
आज से गैरसैण में विधानसभा सत्र शुरू, धामी सरकार करेगी अनूपपुरक बजट पेश, हंगामे रहने के आसार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में करीब 16 महीने के लंबे इंतजार के बाद अब विधायकों व मंत्रियों से गुलजार होने जा रहा है. विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है. यह सत्र तीन दिन तक चलेगा. लेकिन इस दौरान करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली सहित कई विधेयक सरकार की तरफ से पेश किए जाएंगे. इस सत्र में कुल 500 सवाल भी लिस्टिंग हैं. हालांकि यह सत्र हंगामेदार रहने वाला है. क्योंकि विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था, आपदा, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने वाली है. वहीं सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है. बता दें कि गैरसैंण में ही पिछले साल मार्च में बजट सत्र हुआ था. इस साल भी बजट सत्र यही कराने की तैयारी थी. लेकिन बाद में पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने देहारदून विधानसभा में सत्र आयोजित कराने का आग्रह किया, जिसके बाद यहां इस साल बजट सत्र नहीं चला.

इस वजह से लंबे इंतजार के बाद गैरसैंण में अब बुधवार से विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा. सत्र को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. सत्र के दो दिनों का एजेंडा भी सरकार ने तय कर लिया है. सत्र के पहले दिन बुधवार को केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैलारानी रावल व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी जाएगी. लंच के बाद सरकार तीन विधेयक सदन में पेश करेगी. वहीं 22 अगस्त को अनुपूरक बजट व खेल यूनिवर्सिटी विधेयक सदन में प्रस्तुत किया जाएगा. सत्र को लेकर दोनों तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हुई बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में मंत्री, विधायकों को पूरी तैयारी के साथ आने को कहा गया है.

Previous Post

सड़क हादसे में गर्भवर्ती महिला समेत 4 की मौत

Next Post

कौन से संविदा कर्मचारी होंगे पक्के? क्या आरक्षण होगा लागू ?

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने की सी. एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश।

कौन से संविदा कर्मचारी होंगे पक्के? क्या आरक्षण होगा लागू ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.