• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सड़क हादसे में गर्भवर्ती महिला समेत 4 की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 21, 2024
in Uttarakhand
0
सड़क हादसे में गर्भवर्ती महिला समेत 4 की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर नैनीताल हाइव में देर रात गर्भवती महिला को जांच के बाद अस्पताल से ई रिक्शा से घर लौट रही महिलाओं को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शे में बैठी पांच महिलाओं में से एक गर्भवती महिला समेत तीन महिला व ई रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर अवस्था में घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार चालक को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में देर रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भेजा गया जहा पर डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायल महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक कल देर रात ज्योति को अचानक लेबर पैन होने लगा तो परिजन ओर आसपास की महिलाएं उसे ई रिक्शा से जिला अस्पताल ले कर पहुंचे थे। देर रात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें घर भेज दिया था। लगभग ढाई बजे रात गर्भवती महिला को लेकर महिलाएं ई रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अटरिया मोड से आगे पहुंचे ही थे कि एक कार ने ई रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शे में बैठी गर्भवती सहित पांच महिला ओर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहा पर डॉक्टर ने गर्भवती महिला सहित तीन महिलाओं को रेफर कर दिया जबकि दो महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि घटना रात्रि लगभग ढाई से तीन बजे की है। हादसे में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने स्वंय सडको पर उतरे एसएसपी देहरादून, कैलाश अस्पताल कट तथा गोविन्द अस्पताल कट को बंद करने के दिये निर्देश

Next Post

आज से गैरसैण में विधानसभा सत्र शुरू, धामी सरकार करेगी अनूपपुरक बजट पेश, हंगामे रहने के आसार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
आज से गैरसैण में विधानसभा सत्र शुरू, धामी सरकार करेगी अनूपपुरक बजट पेश, हंगामे रहने के आसार

आज से गैरसैण में विधानसभा सत्र शुरू, धामी सरकार करेगी अनूपपुरक बजट पेश, हंगामे रहने के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.