• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कांग्रेस में 10 सदस्य कमेटी लेगी अहम फैसले ,उपचुनाव के लिए प्र्यवेक्षक तय

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 9, 2024
in Uttarakhand
0
कांग्रेस में 10 सदस्य कमेटी लेगी अहम फैसले ,उपचुनाव के लिए प्र्यवेक्षक तय
0
SHARES
322
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के ठीक बाद, 8 अगस्त को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ उत्तराखण्ड कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बैठक हुई । इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,पूर्व सी एम हरीश रावत ,पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ,सुरेंद्र सिंह नेगी ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौविंद सिंह कुंजवाल और लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व अध्यक्ष गणेश गौदियाल शामिल थे ।

10 सदस्यी कमेटी का गठन
इस बैठक में आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के साथ निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति पर विचार किया गया । लेकिन एक अहम बात जो छन कर आ रही है वो ये है कि अब प्रदेश कांग्रेस में महत्तवपूर्ण मसलों पर फैसला लेने के लिए संगठन की एक कमेटी का गठन किया गया है । इस कमेटी में 10 सदस्य होंगे । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष,पूर्व सी एम ,पूर्व अध्यक्ष होंगे । इसके साथ ही लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी और गणेश गौदियाल और प्रदीप टम्टा भी इस समिति के सदस्य होंगे । पार्टी के अहम फैसले अब इस समिति के जरिए ही लिए जाऐंगे । जहाँ अब तक पार्टी के अहम निर्णयों पर आखरी मोहर प्रदेश अध्यक्ष की होती थी अब इस कमेटी में निर्णय लिए जाऐंगे । सूत्र बता रहे हैं कि इस कमेटी की बैठक महीने में एक बार होना तय हुआ है । आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों में टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति पर फैसला यही कमेटी करेगी ।

केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्र्यवेक्षक तय
इस बैठक में केदारनाथ उपचुनावों को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया है । पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि केदारनाथ उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए इस मीटिंग में दो प्र्यवेक्षकों के नाम तय कर लिए गए हैं । इनमें से एक है पूर्व कैबिनेट मंत्री ,मंत्री प्रसाद नैथानी और हाल ही में बदरीनाथ चुनाव जीते लखपत सिंह बुटौला । प्र्यवेक्षक इस सीट पर प्रत्याशी के नाम का प्रस्ताव इस कमेटी के सामने रखेंगे ।

जानकार मानते हैं कि पार्टी में लगातार बढ़ती गुटबाजी की खबरों को विराम देने के लिए ये एक बड़ा कदम है । प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा अभी तक सभी फैसले लेने के लिए पूरी तरह आजाद थे । लेकिन अब उन्हें इस कमेटी के साथ साझा फैसले लेने होंगे ।

आपको बता दें जुलाई महीने में ही पांच लोकसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी प्रदेश में आई थी । जिसने संगठन ,विधायकों पूर्व विधायकों से हार के कारणों की जानकारी ली थी ।

प्रभारी के साथ हुई इस बैठक के बाद अब 12 अगस्त को विधायकों के साथ भी एक बैठक तय हुई है ।

Previous Post

उत्तराखंड की 13 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

Next Post

दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ मिलेगा सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ मिलेगा सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को

दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ मिलेगा सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.