• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

भारत -चीन सीमा पर LAC के पास उत्तराखण्ड के लाल शहीद आईटीबीपी के निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह अपना देश सेवा में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 26, 2024
in Uttarakhand
0
भारत -चीन सीमा पर LAC के पास उत्तराखण्ड के लाल शहीद  आईटीबीपी के निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह अपना देश सेवा में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। देहरादून निवासी आईटीबीपी निरीक्षक श्री चन्द्र मोहन सिंह भारत -चीन सीमा पर एक सामरिक मह्त्व के क्षेत्र मे विशिष्ट पैट्रोलिंग के दौरान वीर गति को प्राप्त हो गए हैं। जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को एक विशेष सूचना पर शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान LAC के पास “भारत” अग्रिम चौकी (Lahaul & Spiti, Himachal Pradesh) से आगे करग्युपा नाला पार करते वक्त निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह साथियो के लिए temporary ब्रिज बनाकर और अपने साथियों को नाला क्रॉस कराते समय गिर गये और पानी के बहाव में बह गये। इस दौरान 100 मीटर की दूरी पर “भारत” अग्रिम चौकी के ITBP द्वारा उन्हें बचाया गया और पास के आर्मी अस्पताल Sumdo में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ पर ईलाज के दौरान वो वीरगति को प्राप्त हो गये। चन्द्र मोहन सिंह के निधन से आईटीबीपी के समस्त formations में शोक की लहर दौड़ गई है।

निरीक्षक चन्द्र मोहन (55 वर्ष) देहरादून में डोईवाला तहसील स्थित दुर्गा चौक, जौली ग्रांट के रहने वाले हैं। श्री चन्द्र मोहन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 24.09.1987 में बतौर कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती हुए थे , वर्तमान में वे निरीक्षक (जीडी) के पद पर तैनात थे।

सेवा के दौरान ग्रहण किए गए अनुभवों से इस बल में अपने अधीन पदाधिकारियों को समय-समय पर मार्गदर्शित किया। इस अवधि के दौरान जिस मेहनत, लग्न एवं उच्च कोटि की व्यवसायिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया है, उससे निःसन्देह बल उनकी सेवाओं को भुला ना सकेगा। वाहिनी में तैनाती के दौरान इन्होंने अपनी ड्यूटियों के अतिरिक्त अन्य सौंपी गई ड्यूटियों को समय समय पर बड़ी मेहनत लग्न एवं उत्कृष्ट कार्यक्षमता के साथ पूर्ण करते हुए अपनी समर्पित और कर्तव्यनिष्ठता के लिए जाने जाते थे। मार्शल आर्ट में दक्षता के साथ साथ उन्होंने अपने कार्य से देश का नाम रोशन किया था. चन्द्र मोहन सिंह अंतिम संस्कार गृह निवास जौली ग्रांट, देहरादून में संपन्न किया जाएगा।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने की सी. एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश।

Next Post

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं घोषणाएं

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं घोषणाएं

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं घोषणाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.