• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

धाम के नाम का कानून लागू हो पाएगा?

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 21, 2024
in Uttarakhand, स्पेशल
0
धाम के नाम का कानून लागू हो पाएगा?
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केदारनाथ मंदिर को दिल्ली के बौराड़ी में बनाए जाने के मामले में सरकार को हुए डेमेज को कंट्रोल के लिए, कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि एक ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिसमें केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के नाम का प्रयोग करने पर सजा का प्रावधान होगा। इस निर्णय के बाद धामों के पुरोहितों के धन्यवाद संदेश सोशल मीडिया में अवतरित हुए। खुद भाजपा के पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष ये दावा करने लगे कि ये कानून पूरे देश में लागू होगा।
ये निर्णय लिया तो गया था मामले को शांत करने के लिए, लेकिन इस फैसले ने एक नई बहस को जन्म दिया। दरअसल जो कानून सरकार बनाएगी वो दूसरे राज्यों में कैसे लागू होगा, ये बड़ा सवाल है। उत्तराखण्ड राज्य में बना कानून क्या दूसरे राज्य मानने के लिए बाध्य होंगे? क्योंकि संविधान में कानून बनाने की प्रक्रिया और उसके प्रभाव क्षेत्र को बहुत ही स्पष्ट तरीके से परिभाषित किया गया है।
संविधान की धारा 245 बताती है कि संसद, भारत के किसी भी राज्य या संपूर्ण भारत के लिए कानून बनाने में सक्षम है, जबकि राज्य विधानमंडल अपने सम्बंधित राज्य या किसी भाग के लिए कानून बना सकते हैं। इसके अलावा, संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची के माध्यम से विधायी शक्तियों का स्पष्ट वितरण भी धारा 245 में किया गया है। और विवाद की स्थिति में केंद्र सरकार का कानून ही स्थापित रहेगा।
हालांकि अभी इस कानून का खाका सामने नहीं आया है। इसलिए इसका स्वरुप क्या होगा और इसमें क्या प्रावधान राज्य सरकार करती है, इसका इंतजार किया जा रहा है। लेकिन ऐसी स्थिति में राज्य सरकार धामों, समितियों, ट्रस्टों के नामों का दुरुपयोग रोकने के लिए क्या कुछ वैकल्पिक कदम उठा सकती है, इस बारे में विस्तार से बताते हुए केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत बताते हैं कि बदरी केदार मंदिर समिति जिस 1939 के एक्ट से अस्तित्व में आई है, वो एक्ट समिति को कई तरह की ताकत देता है। वो बताते हैं कि समिति और सरकार अगर इस मामले में गंभीर है तो उन्हें कॉपीराईट एक्ट का इस्तमाल करना चाहिए। और धामों के नाम का प्रयोग करने वालों को इस एक्ट में नोटिस भेजा जाना चाहिए।
केदारनाथ धाम के नाम के प्रयोग से उत्पन्न इस विवाद को शांत करने के लिए कदम उठाया तो गया लेकिन इसके बाद अब एक नई बहस को सरकार ने जन्म दे दिया है।

Previous Post

कांवड़ यात्रा मार्ग पर नेम प्लेट लगवाना ,सरकार का सरदर्द ना बन जाए

Next Post

रिश्ते हुए तार तार पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
रिश्ते हुए तार तार पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म

रिश्ते हुए तार तार पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने किया दुष्कर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.