• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का होगा गठनः डॉ. धन सिंह रावत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 11, 2024
in Uttarakhand
0
स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का होगा गठनः डॉ. धन सिंह रावत
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सूबे में शीघ्र ही नेशनल कामिशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन एक्ट के तहत स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का गठन किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर राज्य कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसके गठन के उपरांत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नेशनल कामिशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन एक्ट तहत राज्य में स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के शीघ्र गठन के निर्देश अधिकारियों को दिये। जिसमें अध्यक्ष सहित कुल 30 सदस्य होंगे। जिनमें सात पूर्णकालिक व 22 अंशकालिक सदस्य रहेंगे। डा. रावत ने कहा कि राज्य में उक्त काउंसिल के गठन से जहां एक ओर स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार आयेगा वहीं समयबद्ध स्वास्थ्य व्यवसायियों के लिये नये अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा पैरामेडिकल क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। इसके साथ ही प्रदेशभर के सभी चिकित्सा व्यवसायियों को परिषद में पंजीकरण कराना होगा तथा चिकित्सा शिक्षण संस्थानों को स्थापना से पूर्व परिषद की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। विभागीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाने के दृष्टिगत सूबे के घनी आबादी वाले पांच जनपदों में घर-घर अभियान चला कर टीबी रोग की जांच कराई जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को रोड़मैप तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसी प्रकार मानसून सीजन को देखते हुये प्रदेश के संभावित जनपदों में डेंगू एवं अन्य जल जनित रोगों के रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाकर आम लोगों को जागरूक किया जायेगा। जिसके लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों व नोडल अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने जिला अस्पतालों एवं उप जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। जिसके तहत जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सहित आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीज, पैथौलॉजी की उचित व्यवस्था करने को कहा है। इसके अलावा उप जिला चिकित्सालयों में भी स्वीकृत पदो ंके सापेक्ष डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ ही अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Previous Post

उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाय-मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

Next Post

मंगलौर उपचुनाव : वायरल विडियो हैं कम वोटिंग का कारण ?

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
मंगलौर उपचुनाव : वायरल विडियो हैं कम वोटिंग का कारण ?

मंगलौर उपचुनाव : वायरल विडियो हैं कम वोटिंग का कारण ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.