• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

देहरादून में बढ़ती गर्मी के बीच सूखने लगे हलक! बढ़ा पेयजल संकट, अब काटे जायेंगे पानी के कनेक्शन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 21, 2024
in Uttarakhand
0
देहरादून में बढ़ती गर्मी के बीच सूखने लगे हलक! बढ़ा पेयजल संकट, अब काटे जायेंगे पानी के कनेक्शन
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। चढ़ते पारे के बीच पानी की डिमांड इस समय अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इसके मुकाबले पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उधर, प्रशासन की ओर से निर्माण कार्यों में पेयजल के इस्तेमाल पर लगी रोक खानापूर्ति नजर आ रही है। जल संस्थान का दावा है कि वह हर रोज पानी की बर्बादी करने वालों के चालान काट रहा है। जबकि, असल में जल संस्थान ने अभी तक एक कार्रवाई नहीं की।

देहरादून में रोज 276 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। इसके मुकाबले वह 241 एमएलडी पानी ही लोगों को दे पा रहा है। मसूरी की तलहटी स्थित स्रोतों में पानी घट रहा है। जल संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच साल में पानी की उपलब्धता 60 फीसदी घट चुकी है।

पानी की बर्बादी पर पहले नोटिस जारी, अब कनेक्शन कटेंगे

जल संस्थान उत्तर डिवीजन के ईई संजय सिंह मानते हैं कि स्रोत पर पानी की उपलब्धता घट रही है। टैंकर से सप्लाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं। एसई-जल संस्थान राजीव सैनी ने बताया कि रोजाना 30 से 40 लोगों को पानी की बर्बादी पर नोटिस थमाए जा रहे हैं। अभी तक दो से तीन सौ तक चालान काटे जा चुके हैं। अब कनेक्शन काटने या दूसरी कार्रवाई जल्द शुरू होगी।

दो योजनाओं से साढ़े 11 एमएलडी ही पानी

जानकारी के अनुसार, बीजापुर और बांदल योजना से भी जल संस्थान को साढ़े 11 एमएलडी ही पानी मिल पा रहा है। जल संस्थान की ओर से निर्माण कार्यों के लिए कारगी ट्रीटमेंट प्लांट से निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने की थी। लेकिन शहर से अधिक दूर होने की वजह से आसानी से कोई कारगी ट्रीटमेंट प्लांट जाना नहीं चाहता। वहीं निजी फिलिंग स्टेशन एवं नर्सरी वाले निजी बोरवेल से प्राप्त पानी को बेचने का काम कर रहे हैं।

बिजली आपूर्ति से प्रभावित हो रही पेयजल सप्लाई
शहर के अनेक हिस्सों में ट्यूबवेल की सीधी सप्लाई पर निर्भर इलाकों में पेयजल सप्लाई के समय बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केशव विहार निवासी दीपक मलिक ने बताया कि जैसे ही सप्लाई का समय होता है, उसी समय बत्ती गुल हो जाती है।

Previous Post

मलिन बस्तियों पर मालिकाना हक से राहत या फिर टूटने की आएगी आफत? जानें क्या है सरकार का प्लान

Next Post

भीषण गर्मी से निकलेगा पसीना या मिलेगी राहत! पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
भीषण गर्मी से निकलेगा पसीना या मिलेगी राहत! पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भीषण गर्मी से निकलेगा पसीना या मिलेगी राहत! पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.