• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नमाज पढ़ रहे इमाम और नमाजियों पर हमला, भगदड़ में कई लोग हुए घायल, 27 पर मुकदमा दर्ज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 15, 2024
in Uttarakhand
0
नमाज पढ़ रहे इमाम और नमाजियों पर हमला, भगदड़ में कई लोग हुए घायल, 27 पर मुकदमा दर्ज
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुड़की। गुलाब शाह पीर दरगाह के पास मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने इमाम और नमाजियों पर हमला बोल दिया। हमला होता देख नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई और शोर शराबा हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। वहीं, हमले में कई लोग घायल हो गए। दरगाह के खादिम की तहरीर पर पुलिस ने 27 लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संपत्ति को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार, गुलाबनगर में दरगाह गुलाब शाह पीर के पास मस्जिद है। पिछले कुछ दिनों से दो पक्षों में संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष संपत्ति पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। पूर्व में भी इसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। इस मामले में गुलाबनगर निवासी दरगाह के खादिम समीर अली शेख ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात वह मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। उनके साथ इजहार, जमीर अहमद, महताब, समीर आदि भी नमाज पढ़ रहे थे। आरोप है कि तभी कारी खालिद पक्ष के लोगों ने इमाम और नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ ही भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कारी खालिद निवासी भारतनगर, जमील अहमद, शाहनवाज, अली नवाब, कलीम निवासी गुलाबनगर, रुड़की, जान आलम, सुहेल निवासी रामपुर समेत 27 लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post

चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, क्षमता से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने दोपहर बाद जाने वाले यात्रियों को रास्ते में रोका

Next Post

देहरादून में 2000 हरे पेड़ों पर मौत का लाल निशान….लेकिन वन विभाग नहीं है इसकी खबर, पढ़ें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
देहरादून में 2000 हरे पेड़ों पर मौत का लाल निशान….लेकिन वन विभाग नहीं है इसकी खबर, पढ़ें

देहरादून में 2000 हरे पेड़ों पर मौत का लाल निशान....लेकिन वन विभाग नहीं है इसकी खबर, पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.