• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 12, 2024
in Uttarakhand
0
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के चौथे और भारत के चारधामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट आज 12 मई को सुबह 6 बजे विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। मांगलिक स्वर लहरियों, सेना के बैंड की धुन, और भगवान बदरी विशाल के जयकारों के बीच मंदिर के कपाट खोले गए। अब अगले 6 महीने तक भक्त बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर सकेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के समय हजारों श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए भगवान का स्वागत किया। वहीं, सीएम धामी ने भी तीर्थयात्रियों को धाम के कपाट खुलने की शुभकामनाएं दी।

पावन पल के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

आपको बता दें कि हल्की बारिश के बीच आर्मी बैंड और ढोल नगाड़ों की मधुर धुन और स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ भगवान बदरी विशाल की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ कुबेर जी, उद्धव जी और गाडू घड़ा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हक हकूकधारी और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट सुबह 6:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खोले। कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त पर भगवान बदरी विशाल के दर्शनों के लिए हजारों लोग धाम पहुंचे। इस दौरान मंदिर को 15 टन से अधिक फूलों से सजाया गया है।

सेना की बैंड धुन के साथ पहुंचती हैं देव डोलियों

गौरतलब हो कि बीते रोज शनिवार को सेना की बैंड धुन के साथ देव डोलियों को बदरीनाथ लाया गया था। रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी, ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, धर्माधिकारी, संत महात्मा और हजारों श्रद्धालु योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर से भगवान उद्धव और कुबेर मंदिर से भगवान कुबेर के विग्रह डोली और जोशीमठ से आदिगुरुगु शंकराचार्य की गद्दी के साथ बदरीनाथ पहुंचे। डोलियों के यहां पहुंचते ही पूरा धाम क्षेत्र बदरी विशाल के जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं बनाई गई है। साथ ही भगवान बदरीनाथ के दर्शन के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए गए हैं। वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का पूरी तरह से आगाज हो गया है।

 भगवान बदरीनारायण के 5 स्वरूपों की होती है पूजा

बदरीधाम धाम में भगवान बदरीनारायण के 5 स्वरूपों की पूजा अर्चना होती है। भगवान विष्णु के इन पांचों रूपों को ‘पंच बद्री’ के नाम से भी जाना जाता है। बदरीनाथ धाम में मुख्य मंदिर के अलावा अन्य चार बद्रियों के मंदिर भी यहां मौजूद हैं, लेकिन इन पांचों में से बदरीनाथ मुख्य मंदिर हैं। इसके अलावा योगध्यान बद्री, भविष्य बद्री, वृद्घ बद्री, आदिबद्री इन सभी रूपों में भगवान बदरी विशाल यानी विष्णु निवास करते हैं।

 सृष्टि का आठवां बैकुंठ धाम है ‘बद्रीनाथ’

मान्यताओं के अनुसार इस सृष्टि के आठवें बैकुंठ धाम को बद्रीनाथ के नाम से जाना जाता है और 12 महीने यहीं भगवान विष्णु विराजमान होते हैं। भगवान विष्णु यहां 6 महीने विश्राम करते हैं और 6 महीने भक्तों को दर्शन देते हैं। वहीं दूसरी मान्यता यह भी है कि साल के 6 महीने मनुष्य भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो बाकी के 6 महीने यहां देवता भगवान विष्णु की पूजा करते हैं जिसमें मुख्य पुजारी खुद देवर्षि नारद होते हैं।

Previous Post

Chardham Yatra 2024: चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह, यमुनोत्री में ऐसा हाल…पैदल मार्ग में लग गया जाम, देखें वीडियो

Next Post

बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना का काम जारी, घंटों जाम में फंसे रहे तीर्थयात्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना का काम जारी, घंटों जाम में फंसे रहे तीर्थयात्री

बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना का काम जारी, घंटों जाम में फंसे रहे तीर्थयात्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.