• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Kedarnath Dham Yatra 2024: केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी डोली, स्वागत में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 9, 2024
in Uttarakhand
0
Kedarnath Dham Yatra 2024: केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी डोली, स्वागत में उमड़ा भक्तों का सैलाब
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केदारनाथ धाम। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज सेना के बैंड की भक्तिमय जय घोष के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुंची। केदारनाथ धाम पहुंचे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अगवानी की। इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्री निवास पोस्ती, वीरेंद्र असवाल, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार,दिनेश उनियाल ने पंचमुखी डोली के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संस्कृति एवं कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट भी श्री केदारनाथ धाम पहुंची।

बता दें कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने सुबह 8.30 बजे तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया था। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिंचोली, लिंचोली, तथा केदारनाथ बेस केंप में जिला प्रशासन, पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का स्वागत किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ पहुंचे हैं। अभी तक पांच हजार लगभग श्रद्दालु केदारनाथ धाम पहुंच गये है। गौर हो कि बीते 6 मई को देवडोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए पहुंची तथा मंगलबार 7 मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी 8 मई देर शाम को पंचमुखी डोली गौरामाता मंदिर गौरीकुंड पहुंची थी।

गौरतलब हो कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल शुक्रवार 10 मई को प्रात: सात बजे खुल रहे है। जिसके तहत आज बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में यात्रा व्यवस्था मंदिर दर्शन व्यवस्था के लिए निर्देश दिये।

Tags: #chardhamyatra2024 #chardhamyatra #kedarnathyatra #babakedardoli #armyband #kedaranthdham#pilgrims #devotees #bktc #rudraprayag
Previous Post

सरकारी आदेश और बंद हुआ दलितों का स्कूल में प्रवेश, पढ़ें क्या है मामला

Next Post

CM धामी ने वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिये वन विभाग के कार्मिकों को ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के दिए निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
Next Post
CM धामी ने वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिये वन विभाग के कार्मिकों को ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के दिए निर्देश

CM धामी ने वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिये वन विभाग के कार्मिकों को ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.