• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फैल हुए छात्र हो सकते हैं पास, यह है तरीका

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 8, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फैल हुए छात्र हो सकते हैं पास, यह है तरीका
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आज से अंक सुधार की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण या कम अंक वाले छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों आगामी 24 मई तक अंक सुधार के लिए आवेदन करना होगा। हाईस्कूल में दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकता है।

10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हुए 12,179 छात्र

बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था, जिसके तहत हाईस्कूल में 1,15,666 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 3,289 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जबकि, 1,12,377 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें में 1,00,179 छात्र पास हुए, जबकि, 12,179 छात्र फेल हुए। इसके साथ ही हाईस्कूल का रिजल्ट 89.14 प्रतिशत रहा।

12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हुए 15,977 छात्र 

वहीं, इंटरमीडिएट में 94,255 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 2,235 छात्र परीक्षा के दिन अनुपस्थित रहे। जबकि, 92,020 छात्रों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में 76,039 छात्रों ने परीक्षा पास की, जबकि, 15,977 छात्र अनुत्तीर्ण हो गए। इसी तरह 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत रहा।

फेल छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका 

वहीं, अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए उत्तराखंड बोर्ड दोबारे परीक्षा कराने जा रहा है, जिसके तहत आज से अनुत्तीर्ण छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में छात्र 8 मई से 24 मई तक फार्म जमा कर सकते हैं। छात्र उत्तराखंड विद्यालयी परिषद कार्यालय की वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भर सकते हैं।

जुलाई महीने में होगी अंक सुधार की परीक्षा 

वहीं, 10वीं में दो विषय और 12वीं में एक विषय में फेल हुए छात्र दोबारे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि सभी छात्र आज से 8 से 24 मई तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा सुधार की परीक्षाएं जुलाई महीने में करवाई जाएगी।

Previous Post

जंगल की आग पर सीएम धामी का एक्शन, 10 लापरवाह कर्मचारियों को किया सस्पेंड

Next Post

मौसम को लेकर बड़ी खुशखबरी, बदलेगा मौसम का मिजाज; इन जिलों में बारिश के आसार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
मौसम को लेकर बड़ी खुशखबरी, बदलेगा मौसम का मिजाज; इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम को लेकर बड़ी खुशखबरी, बदलेगा मौसम का मिजाज; इन जिलों में बारिश के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.