• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

इस बार चारधाम यात्रा रुट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होंगे यह इंतजाम

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 26, 2024
in Uttarakhand
0
इस बार चारधाम यात्रा रुट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होंगे यह इंतजाम
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। चार धाम यात्रा रुट पर इस बार जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। गुरुवार को चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर हुई बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस मुख्यालय में एपी अंशुमान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, एसएसपी एसटीएफ को निर्देशित किया कि चारों धामों एवं हेमकुंड साहिब में स्थित धार्मिक स्थलों का सुरक्षा आडिट कर धामों की त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

मार्ग पर पुलिस बल रहें तैनात

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने कहा कि चारों धामों व यात्रा मार्गों पर समय से पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी बल नियुक्त किया जाए व यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों को समय से सही कराने की कार्रवाई कराई जाए।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाएं ये काम

एडीजी ने कहा कि श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान स्थापित किए जाने वाले अस्थायी थाने, चौकियों, पर्यटन बूथ व बैरियरों को चिह्नित स्थानों पर स्थापित करते हुए उनमें समय से पुलिस बल की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

यह भी दिशा निर्देश दिए

  • श्री केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में घोड़े व खच्चरों को रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्थान चिन्हित कराया जाए।
  • चारों धामों एवं यात्रा मार्ग पर स्थित होटल, ढाबे, दुकान, सराय आदि पर काम करने वालों, घोड़े और खच्चर चलाने वालों के समय से सत्यापन किया जाए।
  • यात्रा रूटों पर ओवर रेटिंग की काफी शिकायतें आती हैं। ऐसे में दुकानों पर सामान की सूची चस्पा की जाए।
  • चार धाम के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के निवारण के लिए प्रत्येक जनपद में आसान पहुंच वाले स्थान पर एक सेल का गठन किया जाए तथा जनपदों में शिकायतों के निवारण के लिए नोडल अधिकारी को नियुक्त कर उनके मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर और स्थान के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाए।
  • चेकिंग के दौरान यात्रियों के साथ कोई दुर्व्यवहार व असुविधा न हो। पुलिस को आचरण और व्यवहार अच्छा रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
  • प्रत्येक धाम में एक क्विक रिस्पांस टीम की नियुक्ति करें। इस दल में नियुक्त कर्मियों को स्थानीय स्तर पर विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की जाए।
  • पार्किंग स्थलों में अतिरिक्त स्थान न होने पर अन्यत्र स्थानों पर अस्थायी पार्किंग व्यवस्था करें। जाम की स्थिति में मार्ग परिवर्तन कर वाहनों की ऐसे स्थानों पर पार्किंग कराएं, जहां सुरक्षित एवं पर्याप्त स्थान हो।
  • टूरिस्ट पुलिस केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कार्मिकों को नियुक्त करते हुए उन्हें निर्धारित वर्दी प्रदान की जाए।
    बल्क एसएमएस के माध्यम से यात्रियों को मौसम एवं मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी दिए जाने की व्यवस्था की जाए।

Previous Post

उत्तराखंड के इस गांव में भगवान श्री कृष्ण लेंगे अवतार!

Next Post

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को लगा ‘करंट’ का झटका, बढ़े बिजली के दाम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को लगा ‘करंट’ का झटका, बढ़े बिजली के दाम

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को लगा 'करंट' का झटका, बढ़े बिजली के दाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.