• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

वनाग्नि ने उतराखण्ड में मचाया कोहराम, 24 घंंटे में 54 स्थानों पर धधके जंगल; टूटा रिकॉर्ड

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 26, 2024
in Uttarakhand
0
वनाग्नि ने उतराखण्ड में मचाया कोहराम, 24 घंंटे में 54 स्थानों पर धधके जंगल; टूटा रिकॉर्ड
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आगे की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं। इनसे 75.18 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं। वन विभाग आग बुझाने के प्रयासों में जुटा है।

बता दें कि बीते रोज उत्तराखंड के वनों में आग लगने की 54 घटनाएं दर्ज हुई हैं, जो इस फायर सीजन में सबसे ज्यादा है। इसी का नतीजा है कि राजधानी समेत प्रदेश के तमाम मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान कई जगह 36 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचा है। यानी अब आने वाले दिन वन विभाग के लिए वनाग्नि को लेकर आसान नहीं हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार,  नवंबर 2023 से 25 अप्रैल 2024 तक प्रदेशभर में कुल 544 वनाग्नि की घटनाएं सामने आई हैं। इससे कुल 656.55 हेक्टर क्षेत्र प्रभावित हुआ है. क्षति की बात करें तो कुल 14, 02, 331 रुपयों की आर्थिक नुकसान हुआ है। इन घटनाओं में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है।

हिमालय पर कार्बन की परत से खतरा 

उत्तराखंड में जंगलों की आग न केवल वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि इससे निकल रहा धुआं वायुमंडल पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। स्थिति ये है कि हिमालय में बर्फ की सफेद चादर पर कार्बन की परत नए खतरे का एहसास करा रही है। शायद इसीलिए वनाग्नि से होने वाले कार्बन उत्सर्जन पर वन महकमा अध्ययन कर विस्तृत जानकारी जुटाने में लगा हुआ है, हालांकि इस बीच पुराने कुछ अध्ययन जंगलों की आग के दौरान ब्लैक कार्बन के कई गुना बढ़ने के संकेत दे चुके हैं।

Previous Post

इस बार चारधाम यात्रा के प्रचार-प्रसार करते पोस्टर बैनर्स पर नहीं दिखेंगे सीएम, मिनिस्टर, जानें क्यों

Next Post

हल्द्वानी में ED का सुबह-सुबह एक्शन: 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे अफसर, यहां मारा छापा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
हल्द्वानी में ED का सुबह-सुबह एक्शन: 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे अफसर, यहां मारा छापा

हल्द्वानी में ED का सुबह-सुबह एक्शन: 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे अफसर, यहां मारा छापा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.