• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने ली मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक, दिये ये निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 21, 2024
in Uttarakhand
0
स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने ली मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक, दिये ये निर्देश
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा पर फोकस कर रही है। इसी क्रम में आज चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा रूटों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इसी बीच उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर जल्द यात्रा रूटों पर 267 डॉक्टरों की नियुक्ति रोटेशन के आधार पर की जाए, जिसमें फिजिशियन, सर्जन, पीजी चिकित्सक व टैक्नीशियन और नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं।

50 बेड के अस्पताल का अगस्त में पूरा होगा निर्माण काम

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ में निर्माणाधीन 50 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य अगस्त माह तक पूरा हो जाएगा, जिससे यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं होंगी। साथ ही यात्रा सीजन में यात्रा रूटों पर 100 से अधिक एंबुलेंस तैनात होगी और एंबुलेंस की सुविधा 15 मिनट के भीतर यात्रियों को उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अति गंभीर केस वाले मरीजों के लिए हेली एंबुलेंस की सुविधा भी शुरू होगी, जबकि दवाइयों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी।

हेल्थ एटीएम मशीनें होंगी सुचारू रूप से संचालित

धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर, हल्द्वानी और देहरादून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अलावा चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण से विशेषज्ञ चिकित्सक भी रोटेशन पर यात्रा रूटों पर तैनात होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशक और संबंधित जिलों के सीएमओ को यात्रा रूटों पर हेल्थ एटीएम मशीनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्देश दिए हैं।

लैब का जून में होगा उद्घाटन

चारधाम यात्रा को देखते हुए बेस चिकित्सालय में बनकर तैयार हो रही कैथ लैब का स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया। इसी बीच उन्होंने कहा कि जून के दूसरे सप्ताह में कैथ लैब बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे कैथ लैब की सेवाएं भी यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को मिलेगी, जबकि बेस चिकित्सालय श्रीनगर में चारधाम यात्रा के मद्देनजर यूरोलॉजी की सुविधा हफ्ते में दो दिन की शुरू की जाएगी।

Previous Post

उत्तराखंडवासियों को राहत: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का कल से होगा संचालन

Next Post

भाजपा में शामिल हुईं पूर्व मंत्री हरक की बहू अनुकृति गुसाईं, कुछ दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
भाजपा में शामिल हुईं पूर्व मंत्री हरक की बहू अनुकृति गुसाईं, कुछ दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस

भाजपा में शामिल हुईं पूर्व मंत्री हरक की बहू अनुकृति गुसाईं, कुछ दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.