• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

घर से निकलने से पहले देखकर निकले यह ट्रैफिक प्लान, कल रूट रहेंगे डायवर्ट, झंडे जी मेला का हो रहा है आगाज़

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 11, 2023
in Uttarakhand
0
घर से निकलने से पहले देखकर निकले यह ट्रैफिक प्लान, कल रूट रहेंगे डायवर्ट, झंडे जी मेला का हो रहा है आगाज़
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। कल से शुरू देहरादून का ऐतिहासिक झंडे जी मेला का आगाज होने जा रहा है। कल श्री झंडा जी का आरोहण किया जाएगा। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है।

यह है रूट डायवर्ट प्लान

इस दौरान बिंदाल पुल से तिलक रोड व तालाब की ओर कोई भी चौपहिया वाहन नहीं जा पाएगा। साथ ही सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाएगा। पीपलमंडी चौक से हनुमान चौक व सहारनपुर चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं भेजा जाएगा।

जीरो जोन रहेगा यह एरिया 

इसके अलावा झंडा जी के आरोहण के दौरान बैंड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। उक्त मार्ग जीरो जोन रहेगा। कांवली रोड व एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रोड से भी किसी भी प्रकार का वाहन दरबार साहिब की ओर नहीं जाएगा। झंडा आरोहण के दौरान सहारनपुर चौक, गऊघाट तिराहा, दर्शनीगेट, मोची गली, तालाब के चारों ओर, भंडारीबाग चौक पर बैरियर लगाकर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं आएंगे। उक्त मार्ग जीरो जोन रहेंगे।

अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों के रूट

मातावाला बाग से सभी संगतों के वाहनों को भंडारीबाग व बांबे बाग पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराया जाएगा।हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आने वाले वाहन सिंगनीवाला, नयागांव, शिमला बाइपास चौक से आएंगे। उनके लिए मातावाला बाग में पार्किंग स्थल रहेगा। पंजाब और उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहन आशारोड़ी से शिमला बाइपास चौक होते हुए मातावाला बाग पहुंचेंगे। वाहनों को यहां पार्क किया जाएगा। हरिद्वार रोड से आने वाले वाहन रिस्पना से कारगी चौक होते हुए भंडारीबाग पार्किंग स्थल में पहुंचेंगे।

यह हैं पार्किंग स्थल

बांबे बाग पार्किंग

झंडा ग्राउंड पार्किंग

विराट पार्किंग

हिंदू नेशनल स्कूल पार्किंग

श्री झंडे जी मेला में पुलिस बल की कमी

श्री झंडे जी आरोहण के दौरान बाहर से बड़ी संख्या में संगत देहरादून पहुंचती है। इस दौरान दरबार साहिब के चारों तरफ हजारों की संख्या में संगत रहती है। झंडे जी आरोहण के दौरान भीड़ को देखते हुए पिछले सालों में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की जाती थी, लेकिन इस बार बजट सत्र भी साथ होने के चलते फोर्स का संकट खड़ा हो गया है।

12 मार्च को देहरादून में श्री झंडे जी मेला और 13 मार्च से भराड़ीसैंण में बजट सत्र होने के चलते फोर्स का संकट पैदा हो गया है। हालत ऐसे हैं कि थानों व कार्यालयों से स्टाफ को श्री झंडे जी मेले में ड्यूटी पर लगाया गया है, इसके बावजूद भी फोर्स कम पड़ रहा है। फोर्स को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Post

उत्‍तराखंड में ऋषिकेश की हवा सबसे खराब, फायर सीजन बढ़ाएगा चुनौती

Next Post

जसपुर में फिर जीएसटी की छापेमारी, फर्जी बिल के जरिये करोड़ों डकारने का मामला

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
जसपुर में फिर जीएसटी की छापेमारी, फर्जी बिल के जरिये करोड़ों डकारने का मामला

जसपुर में फिर जीएसटी की छापेमारी, फर्जी बिल के जरिये करोड़ों डकारने का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.