• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

BJP Manifesto Launch: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानें क्या हैं खास बातें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 14, 2024
in देश, राजनीति
0
BJP Manifesto Launch: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानें क्या हैं खास बातें
0
SHARES
139
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। इसे संकल्‍प पत्र का नाम दिया गया है. इसमें कई तरह के वादे किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि. जय भीम।’ इस पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया।

बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में युवा, किसानों, महिलाओं आदि के कल्‍याण के लिए कार्यक्रम चलाने की बात कही है। मछुआरों के लिए बीमा की सुविधा उपलब्‍ध कराने और श्रीअन्‍न (मोटे अनाज) को सुपरफूड के तौर पर विकस‍ित करने का भी वादा किया गया है। एकलव्‍य स्‍कूल खोलने का भी वादा किया गया है। साथ ही एससी/एसटी और ओबीसी के कल्‍याण के लिए काम करने का भी वादा किया गया है।

बीजेपी घोषणा पत्र की खास बातें

पीएम मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी की है। संकल्‍प पत्र के नाम से जारी घोषणा पत्र में कई बातों का उल्‍लेख किया गया है। इसमें रामायण उत्सव मनाने, अयोध्या का और विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आदि का वादा किया गया है। बीजेपी ने सत्‍ता में वापसी होने पर देश में न्याय संहिता को लागू करने का वादा किया है। साथ ही ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर काम जारी होने की भी बात कही गई है. घोषणा पत्र में रेलवे को लेकर भी वादे किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि ट्रेनों में वेटिंग लिस्‍ट की समस्‍या को समाप्‍त किया जाएगा। साथ ही नार्थ ईस्ट में बुलेट ट्रेन पर काम चलने की भी बात कही गई है। 5जी विस्तार और 6जी का विकास, उर्जा में आत्मनिर्भर बनने का भी वादा किया गया है।

Previous Post

मां यमुना अवतरित दिवस पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि-समय घोषित, इस दिन से शुरू होगी यात्रा

Next Post

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.