• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरमायी उत्तराखंड की राजनीति, बोले- जो डर भागकर भाजपा में आ रहे,उन्हें कुछ नहीं मिलेगा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 13, 2024
in Uttarakhand, देश, राजनीति
0
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरमायी उत्तराखंड की राजनीति, बोले- जो डर भागकर भाजपा में आ रहे,उन्हें कुछ नहीं मिलेगा
0
SHARES
143
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही उत्तराखंड में चुनावी सभा के जरिये हलचल बढ़ाएंगे। लेकिन उनके आने से पहले राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं से कही एक खास बात ने उत्तराखण्ड की राजनीति गरमा गई है।

बता दें कि बीते दिनों जोधपुर के दौर पर गृह मंत्री अमित शाह  ने कहा कि जो डर भागकर भाजपा में आ रहे,उन्हें कुछ नहीं मिलेगा..वे आपकी जगह नहीं ले सकता। भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह के इस बयान के उत्तराखंड में वॉयरल होने के बाद कांग्रेस व अन्य दलों से थोक के भाव भाजपा में आये दल बदलुओं में हलचल मची हुई है।

दरअसल,बीते काफी समय से कांग्रेस के काल में रहे पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, राजेन्द्र भण्डारी समेत कई पूर्व विधायक ,ब्लाक प्रमुख व निकाय-पंचायत प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हुए। इनमें कुछ नेता व उनके परिजन भ्र्ष्टाचार से जुड़ी कई ममलों में फंसे हुए हैं। और कई नेता अपने व्यापारिक व अन्य हितों पर चोट पहुँचने की वजह से भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

चुनावी बेला में इन विपक्षी नेताओं के भाजपा में आने से पार्टी की कई सीटों के समीकरण गड़बड़ा गए। निकाय,पंचायत व विधानसभा की सीटों पर कई दावेदार इकठ्ठा हो गए। इन नेताओं की आमद से कई पुराने भाजपाई अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर पसोपेश में हैं। नये मेहमानों के स्वागत के साथ ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि भाजपा में भर्ती अभियान में क्षेत्र विशेष से जुड़े बड़े नेताओं को भी विश्वास में नहीं लिया गया। नतीजतन, कई नेता अपनी उपेक्षा व पार्टी समर्थकों के राजनीतिक भविष्य को लेकर गहरी चिंता में है। आने वाले दिनों में निकाय,पंचायत व विधानसभा चुनावों में एक सीट पर कई उम्मीदवार खड़े दिखाई देंगे। 2016 की काँग्रेस में हुई टूट के बाद कई भाजपाइयों को मंत्री बनने के लाले पड़ गए। और ‘समझौते’ के तहत भाजपा ने पार्टी में शामिल हुए कई कांग्रेसियों को मंत्री बना उचित सम्मान दिया। इसे लेकर भी निष्ठावान भाजपाइयों की कुढ़न कई बार सामने भी आयी।

इस बार भी सैकड़ों की संख्या में आये कांग्रेसियों की वजह से भाजपा में कसमसाहट साफ देखी जा रही है। कमोबेश यही हालात अन्य राज्यों में भी नजर आ रहे है। लिहाजा, राजस्थान के चुनावी दौरे पर गए गृह मंत्री अमित शाह को पार्टी बैठक में कहना पड़ा कि- जो लोग डरकर या भाग-भागकर भाजपा में शामिल रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। आपकी जगह कोई नहीं ले सकता।

इस बयान के उत्तराखण्ड में वॉयरल होने के बाद विपक्षी खेमे से आये नेताओं में अपने भविष्य को लेकर कुलबुलाहट देखी जा रही है। और भाजपा के पुराने सिपाही पूर्व में ‘कांग्रेसियों’ को मिले अति सम्मान से खुद के मारे गए हक को याद कर शाह की ओर से मिले ताजे भरोसे के बाद भी उलझन में है..

Previous Post

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 10 घायल

Next Post

हल्द्वानी में सीएम योगी ने भरी हुंकार,कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
हल्द्वानी में सीएम योगी ने भरी हुंकार,कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

हल्द्वानी में सीएम योगी ने भरी हुंकार,कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.