• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

तीन दिन के लिए बदला ट्रैफिक रूट, यहां पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा यातायात

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 13, 2024
in Uttarakhand
0
तीन दिन के लिए बदला ट्रैफिक रूट, यहां पूरी तरह से  प्रतिबंधित रहेगा यातायात
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बैसाखी स्नान पर्व को लेकर तैयारियों को हरिद्वार पुलिस ने फाइनल टच दे दिया है। शुक्रवार देर रात 12 बजे से लेकर 15 अप्रैल तक स्नान पर्व के सकुशल सम्पन्न होने तक शहर क्षेत्र में भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन को ही शहर क्षेत्र में एंट्री दी जाएगी। भीड़ का दबाव अधिक होने पर ही जिले में डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक तक जीरो जोन रहेगा। इसी तरह शिवमूर्ति चौक से लेकर हरकी पैड़ी और भीमगोडा बैरियर से लेकर हरकी पैड़ी तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

यहां पार्क होंगे वाहन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दिल्ली-वेस्ट यूपी से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कालेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी से होते हुए शंकराचार्य चौक पहुंचकर अलकनंदा, दीनदयाल और चमगादड़ टापू पार्किंग में पार्क होंगे। यातायात का दबाव अधिक होने पर इस मार्ग से आने वाले वाहन को सिंहद्वार से डायवर्ट कर देशरक्षक, बुढीमाता तिराहा, श्रीयंत्र पुलिया होते हुए बैरागी कैंप में पार्क कराया जाएगा। अत्याधिक दबाव होने पर मंगलौर से नगलाइमरती की तरफ डायवर्ट करते हुए अंडरपास लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, एसएम तिराहा, जगजीतपुर से होते हुए श्रीयंत्र पुलिया होकर बैरागी कैंप पार्किंग लाया जाएगा।

पंजाब व हरियाणा से आने वाले वाहनों को सहारनपुर, मंडावर, एनएच 344 से होते हुए नगला इमरती, कोर कालेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। इन्हें अलकनंदा, दीनदयाल, पंतदीप व चमगादड़ टापू में पार्क कराया जाएगा।

नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी होते हुए दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में पार्क होंगे। यातायात का दबाव अधिक होने पर वाहनों को डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। देहरादून व ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से होते हुए मोतीचूर पार्किंग भेजा जाएगा। सिडकुल व शिवालिक नगर से आने वाले वाहनों को भगतसिंह चौक, प्रेमनगर आश्रम चैक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में भेजा जाएगा।

दिल्ली से आने वाली समस्त पर्यटक बसों, ट्रैक्टर-ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान, सेफ पार्किंग, हरिराम आर्य इंटर कालेज में पार्क किया जाएगा। नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहनों, बसों को रोडवेज बस अड्डा गौरी शंकर पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले वाहनों हल्के वाहनों को बसों गौरी शंकर, हनुमान चौक, चंडीघाट चौक अंडर पास से यूटर्न लेकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे। शहर की तरफ आने वाले वाहन इस मार्ग से होते हुए हनुमान चौक, काली मंदिर, भीमगोडा बैराज, हाईवे से होते हुए फ्लाईओवर पर चढ़कर शहर की तरफ आ जाएंगे।

आटो और ई-रिक्शा के लिए यह रहेगा रूट

देहरादून व ऋषिकेश की ओर से आने वाले विक्रम, आटो को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। ज्वालापुर से आने वाले आटो, ई-रिक्शा, विक्रम शिवमूर्ति तिराहे से तुलसी चौक होते हुए देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।

जगजीतपुर से आने वाले आटो सिंहद्वार से वापस जाएंगे और कनखल से आने वाले तुलसी चैक से। बीएचईएल की तरफ से आने वाले आटो भगत सिंह चौक से होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहे से वापस जाएंगे। हिल बाईपास से आने वाले आटो विक्रम व ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जाएंगे।

Previous Post

उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हवाएं चलने का येलो अलर्ट

Next Post

Panchkedar: मद्महेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के इस दिन खुलेंगे कपाट, तिथि का ऐलान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Panchkedar: मद्महेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के इस दिन खुलेंगे कपाट, तिथि का ऐलान

Panchkedar: मद्महेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के इस दिन खुलेंगे कपाट, तिथि का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.