• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में बोले PM मोदी- कांग्रेस की सरकार में सैनिकों के लिए बुलेट प्रूफ खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 11, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में बोले PM मोदी- कांग्रेस की सरकार में सैनिकों के लिए बुलेट प्रूफ खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत इतना मजबूत हो चुका है कि वह दुश्मनों के घर में घुसकर मारता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी रक्षा की गारंटी बन गया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।  प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान सैनिकों के लिए बुलेट प्रूफ खरीदने के लिए भी पैसे नहीं होते थे, आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने लगा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार काम कर रही है जिसने दस साल में पिछली सरकारों के मुकाबले देश को काफी मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में जब-जब कमजोर और अस्थिर सरकारें रहीं, तब-तब दुश्मनों ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि कमजोर सरकार के चलते ही आतंकवाद ने बार बार सर उठाया लेकिन आज आतंकवाद की कमर टूट रही है।

कांग्रेस पर भी पीएम मोदी का कड़ा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये भाजपा की मजबूत सरकार ही है जिसने 370 हटाया, तीन तलाक खत्म किया और संसद में महिला आरक्षण लागू किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस सरकार होती तो कभी वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की राह में रोड़े लटकाए। यहां तक कि प्राण प्रतिष्ठा का भी बहिष्कार किया।

मिशन विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है, यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड आता हूं कि अपनी पुरानी यादें भी ताजा कर लेता हूं। उन्होंने कहा कि कल मैं तमलिनाडु में था- तो वहां भी वही नारा सुनने मिला जो आज हिमालय की गोद में बसे इस स्थल पर सुनने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। उत्तराखंड देव भूमि होने के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी बखूबी जाना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी के साथ ये भी कहा कि हमारा मिशन विकसित भारत है, लेकिन ये तब कामयाब होगा जब विकसित उत्तराखंड होगा।

पुष्कर सिंह धामी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में प्रधानमंत्री ने अपने शासनकाल में पूरे देश को अपना परिवार माना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मूल विजन है-विकास। उन्होंने कहा कि ऐसी कल्पना किसी नहीं की होगी कि अयोध्या में कभी भव्य राममंदिर बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हमारे राज्य से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही हम उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया।

Previous Post

बीमारी का बहाना बताकर चुनाव ड्यूटी से बचने वालों की अब खैर नहीं! निर्वाचन आयोग ने लिया ये बड़ा फैसला

Next Post

उत्तरकाशी में भीषण हादसा, एक सात धधक उठे आठ मकान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
उत्तरकाशी में भीषण हादसा, एक सात धधक उठे आठ मकान

उत्तरकाशी में भीषण हादसा, एक सात धधक उठे आठ मकान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.