• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हरिद्वार की तरफ आ रहे हैं तो पढ़ लें यह यातायात प्‍लान; शहर में इन वाहनों की नो एंट्री

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 7, 2024
in Uttarakhand
0
हरिद्वार की तरफ आ रहे हैं तो पढ़ लें यह यातायात प्‍लान; शहर में इन वाहनों की नो एंट्री
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। रविवार की रात 12 बजे से सोमवार को स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया, सोमवती स्नान को लेकर रूट प्लान जारी कर दिया गया है। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर धर्मनगरी की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट और पार्किंग प्लान बनाया गया है। इसके तहत रविवार रात 12 बजे से सोमवार की रात स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है, जबकि चंडी चौक से वाल्मीकि व शिवमूर्ति चौक और यहां से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा। भीमगोड़ा से हरकी पैड़ी के बीच भी जीरो जोन घोषित किया गया है। दिल्ली, मेरठ व मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक होते हुए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप व चमकादड़ टापू पार्किंग में खड़े होंगे।

बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे वाहन

यातायात का दबाव बढ़ने पर इन्हें सिंहद्वार से देशरक्षक तिराहा की ओर मोड़कर श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा। हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को मंगलौर से नगला इमरती की ओर से डायवर्ट कर लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर से कनखल लाकर बैरागी कैंप पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। पंजाब व हरियाणा से आने वाले वाहन भगवानपुर से नगला इमरती, बहादराबाद बाईपास से हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी होकर अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू भेजा जाएंगे। दबाव बढ़ने पर इन वाहनों को भी बैरागी कैंप मोड़ दिया जाएगा। नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर गौरीशंकर, नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इसी तरह देहरादून, ऋषिकेश से स्नान के लिए आने वाले वाहन मोतीचूर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। सिडकुल व शिवालिक नगर की ओर से स्नान के लिए आने वाले वाहन भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में भेजे जाएंगे।

आटो विक्रम व ई-रिक्शा का प्लान

  • देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाले आटो और विक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा।
  • ज्वालापुर से आने वाले आटो व विक्रम, ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।
  • जगजीतपुर से आने वाले आटो और विक्रम व ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे।
  • कनखल से आने वाले आटो, विक्रम व ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस भेजेंगे।
  • बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम, आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबड़ी फाटक, पुराना रानीपुर मोड़ से ऋषिकुल तिराहा से वापस जाएंगे।
  • हिलबाईपास से आने वाले आटो, विक्रम और ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जाएंगे।
Previous Post

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में कांग्रेस अग्निवीर भर्ती के साथ इन मुद्दों को भाजपा के खिलाफ बनाएगी हथियार, पढ़े

Next Post

कांग्रेस को झटका: स्टार प्रचारक दिनेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
कांग्रेस को झटका: स्टार प्रचारक दिनेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

कांग्रेस को झटका: स्टार प्रचारक दिनेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.