• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Lok Sabha Elections: 24 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक, यह है वजह

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 1, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
Lok Sabha Elections: 24 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक, यह है वजह
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने प्रदेश के ऐसे 24 नेता पर बैन लगाया है, जो बीते साल विधानसभा चुनाव में खड़े तो हुए, लेकिन अपने चुनाव के खर्चे की जानकारी उन्होंने चुनाव आयोग को नहीं दी। अब ये नेता आगामी 3 साल तक किसी तरह का कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि इन नेताओं में कोई ऐसा बड़ा नेता नहीं है, लेकिन ये खबर उन नेताओ के लिए जरूर चेतावनी की तरह है, जो नए नए चुनावी मैदान में उतरे हैं और उनकी हसरत राजनीति में कुछ कर गुजरने की है।

साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा समेत अन्य जनपदों से कुछ ऐसे नेता चुनाव मैदान में खड़े हुए थे, जो भले ही अपनी जमानत भी ना बचा पाए हों, लेकिन उन्होंने झंडे, डंडे, रैली और चुनाव कार्यालय के नाम पर तमाम तरह के खर्चे चुनाव आयोग की नजर में किए थे। ऐसे में हर एक प्रत्याशी को अपना रोजाना का खर्चा चुनाव आयोग को बताना होता है। चुनाव आयोग भी यह मॉनिटरिंग करता है कि कौन सा प्रत्याशी कितने रुपए कहां पर कैसे खर्च कर रहा है। बाद में इन प्रत्याशियों को यह बताना होता है कि उनके पूरे चुनावी खर्चे में इतने पैसे खर्च हुए हैं। लेकिन प्रदेश के 24 नए नवेले नेताओं ने यह जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी। चुनाव आयोग ने अब ऐसे 24 नेताओं को 3 साल तक चुनाव लड़ने पर बना कर दिया है।

ये 24 नेता हैं- पौड़ी से हरी कुमार, गंगोलीहाट से रेखा, खानपुर से मनोरमा त्यागी, घनसाली से विजय प्रकाश, किच्छा से उबेद उल्लाह खान, रायपुर से अमर सिंह सवेदिया, जसपुर से नफीस आजाद, रुड़की से गुलबहार, हरिद्वार ग्रामीण से साजिद अली, घनसाली से विजय प्रकाश, कोटद्वार से महिमा चौधरी, बीएचईएल रायपुर से अजय कुमार और इशांत कुमार, कोटद्वार से महिमा चौधरी, रायपुर रोड से रामू राजोरिया, पिरान कलियर से शहबान, बागेश्वर से अमरीश कुमार, पौड़ी से हरी कुमार, सल्ट से राकेश नाथ, भोले शंकर आर्य, ललित मोहन सिंह, जागेश्वर के मनीष सिंह नेगी, रायपुर रोड से रामू राजोरिया। ये सभी नेता मार्च 2026 तक किसी तरह का कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Previous Post

इस बार गर्मियों में नहीं होगा पावर कट, केंद्र ने दी राहत….20 सालों तक सस्ती दरों पर भी मिलेगी बिजली; पढ़ें

Next Post

Lok Sabha Elections : आज रुद्रपुर में शंखनाद रैली करेंगे PM मोदी, एंटी ड्रोन यूनिट की रहेगी निगहबानी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Lok Sabha Elections : आज रुद्रपुर में शंखनाद रैली करेंगे PM मोदी, एंटी ड्रोन यूनिट की रहेगी निगहबानी

Lok Sabha Elections : आज रुद्रपुर में शंखनाद रैली करेंगे PM मोदी, एंटी ड्रोन यूनिट की रहेगी निगहबानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.