• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

Lok Sabha elections: इस बार ये प्रत्याशी नहीं डाल सकेंगे खुद को वोट, यह है वजह

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 31, 2024
in Uncategorized, राजनीति
0
Lok Sabha elections: इस बार ये प्रत्याशी नहीं डाल सकेंगे खुद को वोट, यह है वजह
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी दल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। हर कोई जनता से वोट के लिए जनसपंर्क कर रहा है। इस बीच उत्तराखंड में तीन ऐसे कैंडिडेट भी हैं जो इस लोकसभा चुनाव में खुद को वोट नहीं कर पाएंगे।

दरअसल, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में खड़े प्रदेश के तीन उम्मीदवार अपने आपको खुद वोट नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वे जिस जगह से चुनाव लड़ रहे हैं वो उनका क्षेत्र नहीं है। इन नेताओं को वोट डालने के लिए अपने क्षेत्र में आना होगा। ये कैंडिडेट अपने क्षेत्र से चुनावी दंगल में खड़े प्रत्याशियों को वोट कर सकेंगे।

इस लिस्ट में भाजपा के तीन कैंडिडेट शामिल हैं, जिसमें टिहरी लोकसभा से माला राज्य लक्ष्मी शाह, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल लोकसभा कैंडिडेट अजय भट्ट खुद को वोट नहीं दे पाएंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा सीट से उम्मीदवार है। उनका वोट देहरादून की रायपुर विधानसभा के डिफेंस कॉलोनी में है। यह विधानसभा हरिद्वार लोकसभा में नहीं पड़ती है। जिसके कारण वे खुद को वोट नहीं दे सकते।

इसी तरह से टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद और मौजूदा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी भी अपनी लोकसभा में मतदान नहीं कर पाएंगी। वह टिहरी जनपद के अंतर्गत आने वाले नरेंद्र नगर की निवासी हैं। उनका वोट भी नरेंद्र नगर में ही है। नरेंद्र नगर विधानसभा गढ़वाल लोकसभा सीट में आती है, जिसके कारण माला राज्य लक्ष्मी शाह भी खुद को वोट नहीं डाल पाएंगी।

नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट अजय भट्ट का भी कुछ यही हाल है। अजय भट्ट नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। वह भी अपनी लोकसभा सीट पर मतदान नहीं कर पाएंगे। उनका वोट रानीखेत विधानसभा के तहत आता है।रानीखेत विधानसभा अल्मोड़ा लोकसभा सीट का हिस्सा है। जिस वजह से वह खुद को वोट नहीं कर सकते।

Previous Post

ACCIDENT: यहां हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 10 लोग थे सवार

Next Post

Uttarakhand Weather: झुलसाने लगी गर्मी, तापमान 36 डिग्री पार, टूटा रिकॉर्ड

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक,इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक,इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

August 20, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

July 15, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: झुलसाने लगी गर्मी, तापमान 36 डिग्री पार, टूटा रिकॉर्ड

Uttarakhand Weather: झुलसाने लगी गर्मी, तापमान 36 डिग्री पार, टूटा रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.