• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

अनिल बलूनी के समर्थन में सीएम धामी ने थराली में किया रोड शो, विपक्ष को जमकर घेरा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 29, 2024
in Uncategorized
0
अनिल बलूनी के समर्थन में सीएम धामी ने थराली में किया रोड शो, विपक्ष को जमकर घेरा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

थराली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गढ़वाल लोकसभा संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने थराली में रोड शो किया। जहां उन्होंने जनता से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए वोट मांगे। इसके बाद सीएम धामी ने रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में बीजेपी सरकार के कामों का बखान किया और कांग्रेस पर भी जमकर बरसे।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा सीट पर प्रचार की शुरुआत थराली से कर दी है। थराली सीट पर उन्होंने विधानसभा का प्रचार भी शुरू किया था। नतीजा ये हुआ कि जिस थराली सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होती थी, उस सीट पर बीजेपी 8 हजार वोट से ज्यादा के अंतर से जीती। आज उन्होंने लोकसभा चुनाव की प्रचार की शुरुआत भी थराली विधानसभा से कर दी है। उन्होंने थराली में जनता और कार्यकर्ताओं से लोकसभा अनिल बलूनी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

सीएम धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में विकास की बजाय भ्रष्टाचार चरम पर था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। राम मंदिर का निर्माण के साथ ही ऑल वेदर रोड समेत कई हाइवेज का निर्माण हुआ है। रेलवे प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम हो रहा है। आयुष्मान भारत और गरीब कल्याण खाद्य योजना समेत किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना का लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है।

वहीं, राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिकता संहिता, धर्मांतरण कानून समेत नकल विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून के जरिए देवभूमि में नागरिकों के अधिकारों के लिए सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। उधर, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की बात को बढ़ाते हुए सीएम धामी ने कांग्रेस पर तंज कसा। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता अब अपने गांव में जो भी कांग्रेसी बचे हैं, उनसे बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए कहें। ताकि, उनका वोट खराब न हो। इस दौरान कई लोगों ने बीजेपी का दामन भी थामा। वहीं, रोड शो और जनसभा में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल आदि शामिल रहे।

Previous Post

लोकसभा चुनाव की वजह से शादियों में बढ़ेगी परेशानी; जानें वजह

Next Post

Lok Sabha Election: उत्‍तराखंड में 2019 के चुनावों में दिखी थी ‘नोटा’ की पावर, दो सीटों पर हारे थे आठ उम्मीदवार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

October 17, 2025
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

June 8, 2025
Next Post
Lok Sabha Election: उत्‍तराखंड में 2019 के चुनावों में दिखी थी ‘नोटा’ की पावर, दो सीटों पर हारे थे आठ उम्मीदवार

Lok Sabha Election: उत्‍तराखंड में 2019 के चुनावों में दिखी थी 'नोटा' की पावर, दो सीटों पर हारे थे आठ उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.