• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Lok Sabha Election 2024: चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, 16 दिग्गजों की भेजी डिमांड….तो पीएम मोदी की रैली के लिए यह है तैयारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 21, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
Lok Sabha Election 2024: चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, 16 दिग्गजों की भेजी डिमांड….तो पीएम मोदी की रैली के लिए यह है तैयारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 16 दिग्गजों की डिमांड भेजी है। स्टार प्रचारकों की इस सूची के लिए संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है।

दरअसल, उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट केंद्र को भेज दी है। केंद्र के अप्रूवल के बाद जल्द ही उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जाएगी। इसके साथ ही पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भी बीजेपी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि बीजेपी पीएम मोदी की तीन रैलियां उत्तराखंड में करवाएगा। जिसमें दो रैली गढ़वाल तो एक रैली कुमाऊं मंडल में होगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी उत्तराखंड चुनाव प्रचार में उतारा जाएगा।

बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए तैयारी शुरू दी गई हैं। इसी के चलते प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए विशेष रथ देहरादून पहुंच चुका है। भाजपा का यह विशेष प्रचार वाहन अभी पार्टी मुख्यालय में खड़ा है। जल्द ही कुछ औपचारिकताओं के बाद भाजपा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तिथियों और स्थान की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड में तीन रैलियां कर सकते हैं, जिसके लिए बीजेपी प्लानिंग कर रही है। पीएम मोदी दो रैली गढ़वाल मंडल और एक कुमाऊं मंडल में कर सकते हैं। गढ़वाल में पीएम मोदी की रैली हरिद्वार और श्रीनगर में करवाने पर विचार किया जा रहा है। कुमाऊं में उधमसिंह नगर में इसकी योजना बनाई जा रही है. पीएम मोदी के अलावा लोकसभा चुनाव में पार्टी स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतारेगी, जिसके लिए पार्टी ने हाईकमान को नाम भेजे हैं।

Previous Post

मांगे पूरी नहीं तो वोट नहीं…..नारों से गूंजा यह जिला, जनता ने दी लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Next Post

देवभूमि उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने सीखे सफल उद्यमी बनने के गुर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
देवभूमि उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने सीखे सफल उद्यमी बनने के गुर

देवभूमि उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने सीखे सफल उद्यमी बनने के गुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.