• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

खुद को जिंदा साबित करने के लिए युवक काट रहा दफ्तरों के चक्कर, सरकारी कागजों में है मृत घोष‍ित

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 19, 2024
in Uttarakhand
0
खुद को जिंदा साबित करने के लिए युवक काट रहा दफ्तरों के चक्कर, सरकारी कागजों में है मृत घोष‍ित
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जमीन के दस्तावेजों में मृत व्यक्ति खुद को जिंदा साबित करने में लगा हुआ है। हैरान न हो, ये कहानी फिल्मी नहीं है, जैसा आपने बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी की मूवी ‘कागज’ में देखा होगा। यह मामला उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल का है। यहां गोविंद सिंह नाम का व्यक्ति बीते आठ महीनों से खुद के जीवित होने का प्रमाण तहसील प्रशासन को दे रहे हैं, लेकिन अभी तक गोविंद सिंह खाता खतौनी में मृत हैं। गोविंद लंबे समय से तहसील के चक्कर काट रहे हैं, ताकि उनके दस्तावेजों में सुधार हो सके।

पत्नी और बच्चों के नाम दर्ज, लेकिन गोविंद के नाम के आगे लिखा था मृतक

दरअसल गोविंद सिंह दिल्ली में सरकारी नौकरी करते थे। रिटायर होने के बाद वे अपने पैतृक घर श्रीनगर गढ़वाल के नकोट गांव पहुंचे। यहां गोविंद सिंह और उनकी पत्नी रह रहे हैं। एक दिन जब उन्होंने अपने जमीन के दस्तावेज देखे, तो उनके के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पता चला कि खाता-खतौनी में गोविंद सिंह के नाम के आगे मृतक लिखा था। गोविंद सिंह ने बताया कि वे साल  2015 में रिटायर हुए। कुछ समय तक दिल्ली में ही रहे, फिर गांव लौटने का मन बनाया। गांव में रहते हुए जब एक दिन वे जमीन के दस्तावेज देख रहे थे, तो उन्हें यह गलती नजर आई। जमीन के दस्तावेज में उनकी पत्नी और बच्चों के नाम दर्ज हैं, लेकिन उनके नाम के आगे मृतक लिखा था।

पेंशन भी मिलती है, लेकिन खतौनी में मृत

गोविंद सिंह कहते हैं कि दस्तावेज में गलती का पता चलने के बाद वे तहसील गए।  गोविंद सिंह ने बताया कि वे सात-आठ महीने से तहसील जा रहे हैं, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि आखिर ये गलती हुई कैसे। उन्होंने बताया कि 7 मई 2016 से खतौनी में उनका नाम मृत दिखा दिया गया है। गोविंद सिंह कहते हैं कि उन्हें पेंशन मिलती है, साथ ही उनके पास आधार कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज भी हैं, जो यह पुष्टि करते हैं कि वे अभी जीवित हैं। बावजूद इसके खाता-खतौनी में ऐसा कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल रहा।

तहसील प्रशासन ने लिया संज्ञान

पूरे मामले पर श्रीनगर के तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह प्रकरण आया है, जिसमें व्यक्ति जीवित है, लेकिन उसका खतौनी से नाम हट चुका है। इस विषय पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह को मृत कैसे घोषित किया गया था, जिसके कारण उनका नाम खतौनी से हटा, इसकी जांच कराई जा रही है। आखिर इस तरह की गलती कैसे हुई, यह भी पड़ताल की जा रही है।

Previous Post

आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू, सात करोड़ से अधिक की धनराशि जब्त

Next Post

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पढ़ें चढ़ेगा पारा या अभी रहेगी ठंडक

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पढ़ें चढ़ेगा पारा या अभी रहेगी ठंडक

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पढ़ें चढ़ेगा पारा या अभी रहेगी ठंडक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.