• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

तो क्या जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से विलुप्त हो गए लकड़बग्घे!

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 16, 2024
in Uttarakhand
0
तो क्या जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से विलुप्त हो गए लकड़बग्घे!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में लकड़बग्घा 2016 से नहीं दिख रहा है, ऐसे में माना जा रहा है यह प्रजाति कॉर्बेट पार्क में विलुप्ति के कगार पर है। हालांकि, कॉर्बेट लैंडस्केप में भी इसकी उपस्थिति ना के बराबर है। लकड़बग्घा को लेकर सीटीआर में शोध चल रहा है और जंगल में लगे कैमरा ट्रैप खंगाले जा रहे हैं। 20वीं सदी की शुरुआत में भाबर और तराई क्षेत्र में लकड़बग्घे आम थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या लगातार कम होती गई। लकड़बग्घे मरचूला के जंगल, ढेला, मोरघट्टी, पाखरो आदि क्षेत्रों में 2016 तक दिखाई दिया। 2015 में कॉर्बेट लैंडस्केप के रामनगर वन प्रभाग के देचौरी रेंज के पवलगढ़ में दिखाई दिया था। इसके बाद से लकड़बग्घा नहीं दिख रहा है। सीटीआर प्रशासन हर वर्ष बाघों की गणना के लिए जंगलों में कैमरा ट्रैप लगाता है, लेकिन 2016 से उनके कैमरा ट्रैप में लकड़बग्घा नहीं दिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कॉर्बेट पार्क में लकड़बग्घा विलुप्त हो चुका है।

सूर्यास्त के बाद सक्रिय होता है लकड़बग्घा

वन्यजीव विशेषज्ञ एजी अंसारी ने बताया कि लकड़बग्घा जंगल में बाघ, तेंदुए के मारे गए वन्यजीवों के बचे शव को खाता है। इनके पास हड्डियों को कुचलने के लिए मजबूत जबड़े होते हैं। लकड़बग्घा छोटे जानवरों और मवेशियों को भी मार सकता है। वह भोजन के लिए सूर्यास्त के बाद सक्रिय हो जाता है। 2015 के बाद वह लकड़बग्घा कॉर्बेट लैंडस्कैप में नहीं दिख रहा है।
ऐसा होता है लकड़बग्घा

यह आम भारतीय लावारिस कुत्तों के आकार से करीब डेढ़ गुना बड़ा होता है। इसके शरीर पर काली धारियां हैं और लंबे बालों की एक पंक्ति इसके कंधे से पीठ तक चलती है। इसका सिर विशाल है और इसके अगले पैर मजबूत होते हैं। पिछले पैरों की तुलना में अधिक लंबे होते हैं। इसका वजन लगभग 34-38 किलोग्राम होता है। लकड़बग्घे का जीवनकाल लगभग 25 वर्ष होता है।

कॉर्बेट में दुर्लभ हैं लकड़बग्घा

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि लकड़बग्घा कॉर्बेट में अत्यंत दुर्लभ है। 2016 से पहले कॉर्बेट पार्क के जंगलों में लगे कैमरा ट्रैप के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। इनकी संख्या को बढ़ाने के लिए कार्य किए जाएंगे।

Previous Post

लोकसभा चुनाव के चलते उत्तराखंड की सीमाओं पर कड़ा पहरा, तस्करों पर रहेगी नजर

Next Post

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.