• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चुनावी चंदा घोटाला: चंदा देने में टॉप दो कंपनियों का उत्तराखण्ड कनेक्शन, पढ़ें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 18, 2024
in Uttarakhand, देश
0
चुनावी चंदा घोटाला: चंदा देने में टॉप दो कंपनियों का उत्तराखण्ड कनेक्शन, पढ़ें
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद स्टेट बैंक आफ इण्डिया ने राजनीतिक पार्टियों को दिए गए चंदे का ब्यौरा कोर्ट और चुनाव आयोग को दिया और चुनाव आयोग ने इसे सार्वजनिक कर दिया है। जिसके बाद नए खुलासे सामने आ रहे है। इसमें पता चलता है कि कैसे कंपनियों के दफ्तर में आयकर विभाग और ईडी के छापे पड़ते और कंपनियाँ चुनावी चंदा देने के लिए एसबीआई के दफ्तर का दरवाजा खटखटा आते हैं। कुछ मामलों में ये भी साफ दिखता है चुनावी चंदे का चढ़ावा चढ़ाने के बाद कंपनियों को प्रसाद में बड़े-बड़े प्रौजेक्ट भी मिले हैं।

उत्तराखंड से जुड़े तार

कंपनियों की इस लिस्ट में दो कंपनियां ऐसी हैं जिनके तार उत्तराखण्ड से भी जुड़ रहे हैं। पहली है मेघा इंजीनियरिंग इंन्फ्रास्ट्रक्चर लिमटेड। पार्टियों को सबसे ज्यादा चुनावी चंदा देने वाली लिस्ट में ये कंपनी 966 करोड़ का चंदा देकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा भी प्रूडेंट इल्कट्रौल ट्रस्ट को 2022-2023 में83 करोड़ का सबसे ज्यादा चंदा दिया है। इस कंपनी पर आयकर विभाग के छापे भी पड़े हैं। ये कंपनी फिलहाल उत्तराखण्ड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन के एक हिस्से का काम कर रही है।

दूसरी कंपनी है नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी। इस कंपनी ने भी चुनावी चंदे के रुप में 55 करोड़ का योगदान अपनी तरफ से पार्टियों को दिया है। आपको लग रहा होगा कि इस कंपनी का नाम आपने कहीं सुना हुआ है।

दरअसल, 12 नवंबर 2023 को दिवाली की सुबह 5.30 बजे सिलक्यारा टनल हादसा आपको याद होगा। सिल्क्यारा से बड़कोट के बीच बन रही निर्माणाधीन सुरंग में धंसाव हो गया। 40 मजदूर इस सुरंग में फंस गए और 16 दिनों बाद इन मजदूरों को इस टनल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस टनल का काम जो कंपनी कर रही थी उस कंपनी का नाम है नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी।

हैदराबाद स्थित इस कंपनी को 1,383 करोड़ रुपय की लागत से बनने वाली इस सुरंग काम जुलाई 2018 में मिलता है। 2018 में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने इस प्रोजेक्ट को  मंजूरी दी। परियोजना को 2022 में पूरा किया जाना था और वर्तमान में यह विस्तार पर है। 26 अक्टूबर 2018 को इस कंपनी के दफ्तर पर मनी लॉडरिंग मामले पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। और इसके ठीक 6 महीने बाद अप्रैल 2019 में इस कंपनी ने 30 करोड़ का चंदा दिया। इसके बाद 10 अक्टूबर 2019 को 15 करोड़ का चंदा दिया।

साल 2020 में नवयुगा कंपनी को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्टव का 2072 करोड़ का एक और प्रोजेक्टह भी हासिल हुआ। फिर 10 अक्टूबर 2022 एक बार फिर इस कंपनी ने 10 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे। चंदे देने के इस नित्य क्रम के एक साल बाद सिल्क्यारा टनल हादसा होता है। जिसमें तमाम तरह की खामियाँ सामने आती है। हादसे में साफ तौर पर कंपनी की गलतियाँ, लापरवाही और खामियाँ पकड़ में आती हैं। इसकी जांच के लिए आपदा प्रबंधन सचिव रणजीत सिन्हा की अध्यक्षता में 8 सदस्य कमेटी बनाई गई इसकी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री धामी को सौंप दी गई। इसके अलावा केंद्र स्तर पर भी इस कंपनी की कार्यप्रणाली में लापरवाही पाई गई।

 

इतने बड़े हादसे के बाद नवयुगा कंपनी की लापरवाही अलग अलग जांचों में सामने आई। लेकिन किसी तरह का एक्शन ना ही केंद्र सरकार ना ही राज्य सरकार द्वारा लिया गया। 40 मजदूरों की जान जोखिम में डालने वाली इस कंपनी पर कोई आंच नहीं आई। ऐसा क्यों हुआ ये आसानी से समझा जा सकता है।

 

Previous Post

UKPSC: उत्तराखंड पीसीएस के लिए नया पैटर्न जारी, बिना गणित वाले युवाओं को मिलेगी यह सुविधा

Next Post

लोकसभा चुनाव के चलते उत्तराखंड की सीमाओं पर कड़ा पहरा, तस्करों पर रहेगी नजर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
लोकसभा चुनाव के चलते उत्तराखंड की सीमाओं पर कड़ा पहरा, तस्करों पर रहेगी नजर

लोकसभा चुनाव के चलते उत्तराखंड की सीमाओं पर कड़ा पहरा, तस्करों पर रहेगी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.