• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

प्रदेश में पहाड़ों पर सरकारी स्कूलों का गजब हाल, यहां केवल 1 छात्र को पढ़ा रहे 2 टीचर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 15, 2024
in Uttarakhand
0
प्रदेश में पहाड़ों पर सरकारी स्कूलों का गजब हाल, यहां केवल 1 छात्र को पढ़ा रहे 2 टीचर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नैनीताल। भले ही प्रदेश में सरकार शिक्षा व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बना कर सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहतर करने के दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर सरकार के दावे कुछ और ही हकीकत बयां कर रहे हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं नैनीताल के घुग्घूखाम के प्राथमिक विद्यालय की जहां  सिर्फ एक छात्र रह गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस एकमात्र छात्र को पढ़ाने के लिए दो शिक्षिकाओं को नियुक्त किया है।

आपको बता दें कि घुग्घूखाम के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने केवल एक 5वीं का छात्र आता है। निर्मल नाम का ये छात्र अगले महीने से छठवीं कक्षा में चला जाएगा। ऐसे में अगर यहां बच्चों ने प्रवेश नहीं लिया तो अगले माह से इस स्कूल में छात्र संख्या शून्य हो जाएगी। बता दें कि नैनीताल जिले राजकीय प्राथमिक विद्यालय घुग्घूखाम में बीते सालों में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम हुई है।

ऐसे घटती गई छात्रों की संख्या

घुग्घुखाम प्राथमिक विद्यालय में सत्र 2019-2020 में छात्र संख्या 15 थी। 2020-21 में यह संख्या घटकर 14 रह गयी। 2022-23 में छात्रों की संख्या घटकर सिर्फ 4 रह गयी गयी। अब 2024 में यह संख्या घटकर केवल 1 रह गयी। 31 मार्च 2024 को पांचवीं में पढ़ने वाला निर्मल आर्या भी दूसरे स्कूल में चला जाएगा।  इसके बाद विद्यालय में छात्र संख्या शून्य रह जायेगी।

1 छात्र को पढ़ाने के लिए 2 टीचर

वहीं स्कूल में कम हो रही छात्र संख्या को देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ शिक्षिकाएं भी चिंतित नजर आ रही हैं। शिक्षिका शबाना सिद्दीकी का कहना कि अभिभावक खुद अपने बच्चों का नाम कटवाकर शहर में स्थित प्राइवेट स्कूलों में भेज रहे हैं। जो लोग बाहर या नैनीताल में नौकरी करते हैं, वे वहीं जाकर कमरा लेकर या मकान बनाकर वहीं बच्चों को पढ़ा रहे हैं। हम लगातार क्षेत्र में रहने वाले परिवारों से भी बच्चों को विद्यालय में पढ़ाने के लिए भेजने को समझा रहे हैं। इसके बावजूद छात्र संख्या लगातार घट रही है। अगर 31 मार्च के बाद कोई भी एडमिशन नहीं होता तो यह संख्या शून्य हो जाएगी।

एक महीने बाद विद्यालय में होंगे शून्य छात्र

12 वर्षों से स्कूल में छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहीं यशोदा रावत कहती हैं, हर वर्ष छात्र संख्या घटती रही है। इसका मुख्य कारण अभिभावकों का अपने बच्चों को नैनीताल के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना है, जबकि स्थानीय लोग कहते हैं कि लोग यहां से अपनी जमीन बेचकर बाहर जा रहे हैं। जिससे वे अपने बच्चों को भी बाहर ले जा रहे हैं। यहां रोजगार नहीं है। लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। ग्रामीण केवल चुनाव और पूजा पाठ के दौरान गाांव आते हैं।

Previous Post

आचार संहिता से पहले इन जिलों के पुलिस कप्तान बदले, यहां देखें लिस्ट

Next Post

अब युवाओं को हर साल पीसीएस अधिकारी बनने का मिलेगा मौका, अभ्यर्थियों को उम्र में भी मिलेगी छूट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
अब युवाओं को हर साल पीसीएस अधिकारी बनने का मिलेगा मौका, अभ्यर्थियों को उम्र में भी मिलेगी छूट

अब युवाओं को हर साल पीसीएस अधिकारी बनने का मिलेगा मौका, अभ्यर्थियों को उम्र में भी मिलेगी छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.