• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

राज्य आंदोलनकारियों को धामी सरकार का तोहफा, अब निशुल्क मिलेगी यह सेवा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 14, 2024
in Uttarakhand
0
राज्य आंदोलनकारियों को धामी सरकार का तोहफा, अब निशुल्क मिलेगी यह सेवा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिए जाने के बाद धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है, जिसके तहत राज्य आंदोलनकारी अब उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को वैसे तो पहले भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने के प्रावधान था, लेकिन वो साधारण बसों में थे। इसी वजह से कई बार परिचालक और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी का विवाद हो जाता था। वहीं, अब धामी सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में मुफ्त यात्रा करने का तोहफा दिया है। यानी अब से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों, उत्तराखंड परिवहन निगम की एसी और वोल्वो बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते है।

ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा करने का आदेश भी जारी कर दिया। हालांकि, आंदोलनकारियों को नि:शुल्क सुविधा का लाभ सिर्फ उत्तराखंड राज्य के भीतर सफर करने पर ही मिलेगी।

उत्तराखंड सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं और त्योहार पर तमाम विशिष्ट श्रेणी में परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है, जिसका भुगतान राज्य सरकार खुद करती है। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को न सिर्फ निगम की साधारण बसों में बल्कि वोल्वो और वातानुकूलित बसों में भी नि:शुल्क की यात्रा की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, नि:शुल्क यात्रा का लाभ सिर्फ राज्य के भीतर मिलेगा. ऐसे में जो भी परिचालक इन आदेशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव आयुक्त बने

Next Post

अब CNG वाहन खरीदने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी, धामी कैबिनेट में फैसला; इन प्रस्तावों को भी मंजूरी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
अब CNG वाहन खरीदने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी, धामी कैबिनेट में फैसला; इन प्रस्तावों को भी मंजूरी

अब CNG वाहन खरीदने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी, धामी कैबिनेट में फैसला; इन प्रस्तावों को भी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.