• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

विस्थापन व न्याय की मांग को लेकर श्रीनगर से दून के लिए रवाना हुई युवाओं की पदयात्रा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 9, 2023
in Uttarakhand
0
विस्थापन व न्याय की मांग को लेकर श्रीनगर से दून के लिए रवाना हुई युवाओं की पदयात्रा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। जोशीमठ के विस्थापन और पुनर्वास की मांग को लेकर युवाओं की पद यात्रा आज श्रीनगर से देहरादून के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल युवाओं ने कहा कि जोशीमठ के आपदा प्रभावित लोग बेघर हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से जोशीमठ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने और प्रभावितों को उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

आपको बता दें कि एक मार्च को जोशीमठ से शुरू की गई यह यात्रा 290 किमी की दूरी तय करने के बाद 14 मार्च को देहरादून पहुंचेगी। जोशीमठ के युवा यात्रा के माध्यम से लोगों को जोशीमठ आपदा और जल विद्युत परियोजनाओं से होने वाले विनाश के बारे में जागरूक कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि आपदा से सबकी रोजी रोटी ठप हो चुकी है। इसके बाद भी सरकार ने आज तक इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया है। श्रीनगर पहुचे यात्रियों ने बदरी-केदार धर्मशाला श्रीनगर में देहरादून रवाना होने से पूर्व आयोजित बैठक में लोगों को विनाशकारी विकास के ढांचे के खिलाफ, पर्यावरण, विश्व धरोहर हिमालय और जोशीमठ को बचाने का संदेश दिया। वहीं इस दौरान गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी यात्रा को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र संपूर्ण मानवता की धरोहर है। इसे बचाने के लिए भी सभी को सामूहिक प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सरकार से जोशीमठ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने और प्रभावितों को उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

Previous Post

जल्द नए स्वरूप में नज़र आयेंगे सूबे के आंगनबाडी केन्द्र, 623 लाख की धनराशि जारी

Next Post

होली में मामूली विवाद पर चली तलवारें, कई लोग घायल, विडियो वायरल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
होली में मामूली विवाद पर चली तलवारें, कई लोग घायल, विडियो वायरल

होली में मामूली विवाद पर चली तलवारें, कई लोग घायल, विडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.